Ro no D15139/23

घर बैठे मोबाइल से टोकन काटकर किसान उल्लेश साहू ने बेचा 71 क्विंटल धान

 
 
‘तुहर टोकन’ ऐप से किसानों की राह हुई आसान
 
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से समय और मेहनत की हो रही बचत, किसान ने जताया आभार

रायपुर, 18 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए शुरू की गई ऑनलाइन टोकन सुविधा किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। अब किसान घर बैठे अपने मोबाइल से धान विक्रय का टोकन प्राप्त कर रहे हैं। रायपुर जिले के ग्राम मुजगहन निवासी किसान श्री उल्लेश साहू ने भी ‘तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे टोकन प्राप्त कर सेजबहार उपार्जन केंद्र में 71 क्विंटल धान का विक्रय किया।

किसान श्री साहू ने बताया कि उनके पास साढ़े तीन एकड़ कृषि भूमि है। इस सीजन में उन्होंने कुल 71 क्विंटल धान बेचा है। पहले धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त करने समिति जाना पड़ता था, लेकिन अब मोबाइल ऐप से घर बैठे ही टोकन मिल रहा है। इससे किसानों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलने के साथ समय और मेहनत की भी बचत हो रही है।

श्री साहू ने बताया कि सेजबहार धान उपार्जन केंद्र में किसानों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। केंद्र में पेयजल, छाया और बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता रही। सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था के कारण उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। जिले में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार नोडल अधिकारियों द्वारा उपार्जन केंद्रों में निरीक्षण किया जा रहा है और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।

किसान श्री उल्लेश साहू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसानों की सुविधा और सम्मान का पूरा ध्यान रखा है। उन्होंने कहा, “अब धान बेचने के लिए टोकन लेने समिति के जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। घर बैठे मोबाइल से ही टोकन मिल जाता है। खरीदी केंद्र में भी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे हम किसानों का समय और मेहनत दोनों बच रहे हैं। किसानों के हित में की गई इस अच्छी व्यवस्था के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

ऑनलाइन टोकन सुविधा और उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों के लिए धान विक्रय की प्रक्रिया अधिक सरल और सुविधाजनक हो रही है।

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा की पार्षद  रानी सौरभ जैन ने दान की प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें

    रायपुर, 18 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बनती जा रही है। इस पहल के माध्यम…

    Read more

    महतारी वंदन योजना से ममता ध्रुव को मिला आर्थिक संबल

    योजना की राशि से व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए नहीं लेना पड़ता कर्ज, बच्चों की स्कूल फीस भरने में भी मिल रही मदद ममता ध्रुव बोलीं, महतारी वंदन योजना…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी