Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से ममता ध्रुव को मिला आर्थिक संबल

योजना की राशि से व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए नहीं लेना पड़ता कर्ज, बच्चों की स्कूल फीस भरने में भी मिल रही मदद
ममता ध्रुव बोलीं, महतारी वंदन योजना की राशि से बढ़ा आत्मविश्वास

रायपुर, 18 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बनकर उभरी है। योजना से मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी जरूरतें पूरी करने के साथ परिवार की जिम्मेदारियों में भी योगदान दे रही हैं। रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम टोकरो की श्रीमती ममता ध्रुव भी इस योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

जय मां शारदा स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती ममता ध्रुव बताती हैं कि पहले उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और जरूरतें पूरी करने के लिए शासन से ऋण लेना पड़ता था। लेकिन अब महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को वे नियमित रूप से बचाकर रखती हैं और जरूरत पड़ने पर इसी बचत का उपयोग करती हैं। इससे उन्हें व्यवसाय संबंधी आवश्यकताओं के लिए बार-बार कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती।

श्रीमती ध्रुव बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि से वे अपने बच्चों की स्कूल फीस भी जमा में भी कुछ मदद मिल रही है। ममता के लिए यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने का माध्यम बन गई है।

ममता का कहना है कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। नियमित आर्थिक सहायता से बचत करने की आदत बढ़ी है और परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में आत्मविश्वास मिला है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) जिले में धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाने कलेक्टर ने किया धान उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण

    ’हायर सेकेंडरी स्कूल पुहपुटरा का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था एवं शिक्षा की गुणवत्ता का किया अवलोकन अम्बिकापुर 18 नवम्बर 2026/  प्रदेश सहित जिले में भी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के…

    Read more

    तिल्दा नेवरा की पार्षद  रानी सौरभ जैन ने दान की प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें

    रायपुर, 18 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बनती जा रही है। इस पहल के माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी