Ro no D15139/23

धान खरीदी से किसानों में खुशी, सुविधाजनक टोकन व्यवस्था से मिली बड़ी राहत

*‘टोकन तुहर हाथ’ मोबाइल ऐप से घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा, किसानों के समय की हो रही बचत*

 

*धान खरीदी केंद्रों में पेयजल, छाया, बैठक और पारदर्शी तौल व्यवस्था से किसान संतुष्ट*

 

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को मिल रहा उनकी मेहनत का उचित मूल्य*

 

रायपुर, 17 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 15 नवंबर से प्रदेशभर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ की गई है। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और धान खरीदी की सुविधाजनक व्यवस्थाओं से जशपुर जिले के किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल है। धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छाया, बैठने और पारदर्शी तौल सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिल रही है।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में इस वर्ष किसानों को धान का प्रति क्विंटल 3100 रुपये मूल्य सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे किसानों को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिलने के साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है।

 

*घर बैठे टोकन की सुविधा से किसानों को मिली राहत*

 

किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी केंद्रों में ऑफलाइन टोकन के साथ ही ‘टोकन तुहर हाथ’ मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस व्यवस्था से किसान घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें बार-बार खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। साथ ही समय की बचत होने और धान विक्रय की निर्धारित तिथि की जानकारी पहले से मिलने के कारण किसान अपनी सुविधा के अनुसार धान बेचने की तैयारी कर पा रहे हैं।

 

*गढ़ाबहार धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से खुश हैं किसान भोला यादव*

 

जशपुर जिले के धान खरीदी केंद्र गढ़ाबहार पहुंचे किसान श्री भोला यादव ने राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ‘टोकन तुहर हाथ’ मोबाइल ऐप के माध्यम से वे भी घर बैठे अपना टोकन जारी करेंगे। इससे धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान होगी और अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी।

 

श्री यादव ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए पेयजल, छाया, बैठने और तौल की अच्छी व्यवस्था की गई है। किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

 

*मुख्यमंत्री ने किसानों से किया वादा निभाया : किसान भोला यादव*

 

किसान श्री भोला यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसानों से किया गया वादा निभाया है। धान का प्रति क्विंटल 3100 रुपये मूल्य मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इससे खेती-किसानी के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा और वे बेहतर ढंग से खेती कर सकेंगे। उन्होंने किसानों के हित में लिए गए निर्णयों और धान खरीदी केंद्रों में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

जिले के अन्य किसानों ने भी धान खरीदी की व्यवस्थाओं की सराहना की है। किसानों का कहना है कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से लंबी कतारों और अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है। धान खरीदी की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होने से किसानों का भरोसा बढ़ा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    धान खरीदी में गड़बड़ी पर प्रशासन का शिकंजा, तीन ठिकानों से 66 क्विंटल अवैध धान जब्त

    अवैध भंडारण और बिना दस्तावेज परिवहन पर संयुक्त टीम की कार्रवाई, छाती और देमार में पकड़ा गया 164 कट्टा धान*   *किसानों के हितों की सुरक्षा और पारदर्शी धान खरीदी…

    Read more

    एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    *नवा रायपुर के लखौली में एनसीसी प्रशिक्षण कैंप में शामिल हुए वित्त मंत्री, कैडेटों को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की दी प्रेरणा*   *एनसीसी प्रशिक्षण संस्थान को देश…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी