Ro no D15139/23

नन्हीं काव्या के जीवन की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल

एम्स के चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
मुख्यमंत्री ने काव्या को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के कलेक्टर को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसायटी से उपलब्ध कराई एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एम्स के चिकित्सकों से की चर्चा, उपचार की ली जानकारी
ब्लड कैंसर से जूझ रही तीन वर्षीय काव्या के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लगाई 24 घंटे पैरामेडिकल स्टाफ की विशेष ड्यूटी

रायपुर, 19 नवंबर 2026/ गंभीर बीमारी से जूझ रही महज तीन वर्ष की मासूम काव्या पटेल के जीवन की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संवेदनशील पहल की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने एम्स रायपुर के चिकित्सकों को नन्हीं काव्या का बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बच्ची के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार की कामना करते हुए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से काव्या के पिता को कुल एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

रायगढ़ जिले की निवासी तीन वर्षीय काव्या पटेल एक्यूट माइलॉइड ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उसे 15 नवंबर को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में काव्या की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसे पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार उसका उपचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवार को मिला आर्थिक संबल

नन्हीं काव्या के उपचार में परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाई। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से काव्या के पिता को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।  इस पहल से कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिकित्सकों से की चर्चा

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी नन्हीं काव्या के उपचार को लेकर विशेष संवेदनशीलता दिखाई है। उन्होंने 18 नवंबर को एम्स रायपुर के चिकित्सकों से चर्चा कर बच्ची की स्वास्थ्य स्थिति एवं उपचार की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से काव्या को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा उसके स्वास्थ्य की सतत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कलेक्टर डॉ सिंह को निर्देश दिए कि काव्या के स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखे और हर संभव सहायता दी जाए।

24 घंटे विशेष निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने लगाई अतिरिक्त ड्यूटी

काव्या के उपचार और देखभाल में किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया कि बच्ची की देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग से पैरामेडिकल स्टाफ की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। एम्स के चिकित्सकों के साथ समन्वय स्थापित कर बच्ची को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग नन्हीं काव्या के उपचार में हरसंभव सहयोग सुनिश्चित कर रहे हैं। गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही मासूम काव्या के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ शासन-प्रशासन उसके परिवार के साथ खड़ा है।

  • Related Posts

    आसान धान बेचने की प्रक्रिया से किसान मेघनाथ सिन्हा के चेहरे पर आई खुशहाली

    *- ऑनलाईन टोकन की सुविधा से घर बैठे मिला टोकन*   *- कृषक उन्नति योजना से खेती-किसानी को मिल रहा आर्थिक संबल*   राजनांदगांव 20 नवम्बर 2026। खेतों में दिन-रात…

    Read more

    जिले में सुचारू रूप से जारी धान खरीदी, किसानों में उत्साह

    – छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी*   *- अब तक 6406 किसानों से 24038.12 मीट्रिक टन धान का उपार्जन*   *- अवैध धान के…

    Read more

    NATIONAL

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की