Ro no D15139/23

श्रम विभाग की योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा

मिनीमाता महतारी जतन योजना से जागेश्वरी ध्रुव को मिली 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता, बच्चे के पालन-पोषण में कर रहीं उपयोग
जागेश्वरी ध्रुव ने राशि मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार
जनजातीय परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण में सहायक बन रही शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं

रायपुर, 19 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर के गुढ़ियारी निवासी श्रीमती जागेश्वरी ध्रुव को मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।

श्रीमती ध्रुव का पिछले तीन वर्षों से श्रम कार्ड बना हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्हें श्रम विभाग के माध्यम से योजना की जानकारी मिली थी। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपए की सहायता राशि 2 नवंबर को उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई। यह राशि उनके परिवार के लिए बड़ी मदद साबित हुई है।

जागेश्वरी बताती हैं कि वे इस राशि का उपयोग बच्चे के पालन-पोषण में कर रहीं है। यह राशि बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

जागेश्वरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन श्रमिकों के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रहा है और उनका लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचा रहा है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करती हैं।

  • Related Posts

    आसान धान बेचने की प्रक्रिया से किसान मेघनाथ सिन्हा के चेहरे पर आई खुशहाली

    *- ऑनलाईन टोकन की सुविधा से घर बैठे मिला टोकन*   *- कृषक उन्नति योजना से खेती-किसानी को मिल रहा आर्थिक संबल*   राजनांदगांव 20 नवम्बर 2026। खेतों में दिन-रात…

    Read more

    जिले में सुचारू रूप से जारी धान खरीदी, किसानों में उत्साह

    – छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी*   *- अब तक 6406 किसानों से 24038.12 मीट्रिक टन धान का उपार्जन*   *- अवैध धान के…

    Read more

    NATIONAL

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की