Ro no D15139/23

महापौर एवं कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज का किया निरीक्षण

*- निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश*

 

*- अंडरब्रिज के निर्माण से नागरिकों को मिलेगी सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा*

राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव शहर के निर्माणाधीन स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अब तक पूर्ण किए गए निर्माण कार्यों एवं शेष कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान रेलवे अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से अंडरब्रिज निर्माण की वर्तमान स्थिति तथा कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

कलेक्टर ने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण को प्राथमिकता देते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने रेलवे अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। इस दौरान रेलवे के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ग्राम लिटिया में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना

    *- ग्रामीणों को मिलेगी नि:शुल्क विधिक सलाह एवं सहायता*   राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान में दिये गये निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ राज्य…

    Read more

    जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

    *- अब तक 11 हजार 3 किसानों ने बेचा धान*   *- आज 1 हजार 583 किसानों से 6 हजार 519.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी*   *- जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?