Ro no D15139/23

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

*- अब तक 11 हजार 3 किसानों ने बेचा धान*

 

*- आज 1 हजार 583 किसानों से 6 हजार 519.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी*

 

*- जिले में अब तक 42 हजार 535.24 मीट्रिक टन धान की खरीदी*

 

*अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर जिला प्रशासन की लगातार कार्रवाई*

 

*- अवैध धान के 36 प्रकरणों में 3 हजार 170.30 क्विंटल धान जप्त*

 

राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसान अपनी उपज का विक्रय कर रहे हैं। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आज जिले के 122 धान उपार्जन केन्द्रों के लिए कुल 1 हजार 710 टोकन जारी किए गए थे, जिसमें 7 हजार 647.38 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए पंजीकृत था। जारी टोकन के विरूद्ध आज 1 हजार 583 किसानों से 6 हजार 519.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। टोकन प्राप्त करने वाले 92.57 प्रतिशत किसानों ने आज अपनी उपज का विक्रय किया। जिले में धान खरीदी प्रारंभ होने से अब तक कुल 11 हजार 3 किसानों से 42 हजार 535.24 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। आगामी दिवस 27 नवम्बर 2026 को जिले के 122 धान उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय के लिए 1 हजार 716 टोकन जारी किए गए हैं, जिसमें 7 हजार 847.16 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए पंजीकृत है।

 

*अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई -*

 

जिले में धान के अवैध भंडारण, परिवहन एवं उपार्जन केन्द्रों में अवैध धान खपाने के प्रयासों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारियों द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में आज तहसीलदार द्वारा अवैध धान के भंडारण के 2 प्रकरण दर्ज कर कुल 432 कट्टा (172.80 क्विंटल) धान जप्त किया गया। इसके अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र केसाल में 192 कट्टा (76.80 क्विंटल) तथा ग्राम उमरवाही में 240 कट्टा (96 क्विंटल) धान जप्त किया गया। स्वयं की धान की फसल की कटाई किए बिना अवैध रूप से धान का भंडारण किए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की गई। जिले में अब तक अवैध धान के 36 प्रकरण दर्ज कर 3 हजार 170.30 क्विंटल धान, 7 हजार 522 बारदाना एवं 4 वाहन जप्त किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जिले के किसान अपनी उपज की कुछ मात्रा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केन्द्रों में विक्रय कर कृषक उन्नति योजना का पूर्ण लाभ प्राप्त कर रहे हैं। वहीं शेष उपज का कृषि उपज मंडी में विक्रय कर अतिरिक्त लाभ अर्जित कर रहे हैं। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कृषि उपज मंडी राजनांदगांव पहुंचकर ऐसे किसानों से चर्चा की तथा उन्हें प्रोत्साहित किया।

  • Related Posts

    जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का कराया सामूहिक वाचन

    राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। संविधान दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार होता ने जिला न्यायालय राजनांदगांव के मंथन सभागार में न्यायिक अधिकारियों व न्यायिक…

    Read more

    खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर

    पेड़ कटाई का काम जल्द होगा शुरू, तीन से छह महीनों में दोनों सड़कों का निर्माण किया जाएगा पूरा सड़क निर्माण का काम रात में भी जारी अम्बिकापुर 26 नवम्बर…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?