Ro no D15139/23

धान बेचने के साथ किसान करा रहे नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच

जिला प्रशासन की पहल : जिले के सभी 122 धान उपार्जन केन्द्रों में क्रमवार लगाए जाएंगे विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

 

*- चार धान उपार्जन केन्द्रों में 115 किसानों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*

 

*- किसानों ने जिला प्रशासन की पहल की सराहना की*

राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही किसानों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन की इस पहल से किसानों को अपनी उपज का विक्रय करने के साथ ही एक ही स्थान पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कराने की सुविधा मिल रही है। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के सभी 122 धान उपार्जन केन्द्रों में क्रमवार स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में किसानों एवं हमालों की बीपी, शुगर एवं यूरिन की जांच के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज जिले के चार धान उपार्जन केन्द्रों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर 115 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें धान उपार्जन केन्द्र लालूटोला में 27, बेलगांव में 32, उपरवाह में 33 एवं घुघवा में 23 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में किसानों के साथ ही समितियों में कार्यरत कर्मचारियों एवं हमालों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पेंडरवानी के किसान श्री रूप नारायण आज धान उपार्जन केन्द्र उपरवाह में 117 क्विंटल धान विक्रय करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे खेती-किसानी के साथ ही घर में किराना का छोटा सा व्यवसाय भी संचालित करते हैं। खेती-किसानी एवं व्यवसाय की व्यस्तता के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते हैं। धान उपार्जन केन्द्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उन्होंने कहा कि किसानों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बहुत अच्छी पहल की गई है। उन्होंने बताया कि घर बैठे मोबाईल के माध्यम से ऑनलाईन टोकन प्राप्त किया था और उपार्जन केन्द्र में बिना किसी परेशानी के उनका धान विक्रय हो गया। केन्द्र में किसानों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। ग्राम उपरवाह के किसान श्री गोहरीराम निर्मलकर ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजन की जानकारी मिलने पर वे विशेष रूप से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें रक्तचाप की समस्या रहती है। शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने पर जांच रिपोर्ट सामान्य रही। चिकित्सकों द्वारा उन्हें स्वास्थ्य की देखभाल के संबंध में आवश्यक सलाह भी दी गई। ग्राम उपरवाह के किसान श्री महावीर साहू आज 32 क्विंटल धान विक्रय करने उपार्जन केन्द्र पहुंचे थे। उन्होंने धान विक्रय के साथ ही अपना नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उन्होंने बताया कि उनकी सभी जांच रिपोर्ट सामान्य रही। चिकित्सकों द्वारा स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर में ग्राम बिहावबोड़ के किसान श्री किशलाल साहू, श्री टीकम साहू एवं ग्राम उपरवाह के श्री नंदू निर्मलकर सहित अन्य किसानों ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिला प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे धान उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय करने आने पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ उठाएं तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं।

  • Related Posts

    जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का कराया सामूहिक वाचन

    राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। संविधान दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार होता ने जिला न्यायालय राजनांदगांव के मंथन सभागार में न्यायिक अधिकारियों व न्यायिक…

    Read more

    खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर

    पेड़ कटाई का काम जल्द होगा शुरू, तीन से छह महीनों में दोनों सड़कों का निर्माण किया जाएगा पूरा सड़क निर्माण का काम रात में भी जारी अम्बिकापुर 26 नवम्बर…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?