Ro no D15139/23

फसल विविधीकरण के लिए गांव-गांव में किसान चौपाल लगाकर किसानों को किया जा रहा जागरूक

– ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन, तिलहन एवं मक्का की खेती करने किसानों को किया जा रहा प्रोत्साहित
– ग्राम बैरागीभेड़ी के लगभग 20 किसानों ने 20 हेक्टेयर रकबे में सरसों की खेती करने दी सहमति
– पड़त भूमि में दलहनी फसल लेने के लिए किसानों को किया गया तिवड़ा बीज का वितरण
– शासन की किसान हितैषी योजनाओं की दी जा रही जानकारी
राजनांदगांव 28 नवम्बर 2026। कृषि विभाग द्वारा जिले में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने एवं किसानों की आमदनी में वृद्धि करने गांव-गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। किसान चौपाल के माध्यम से किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर कम पानी की आवश्यकता वाली दलहनी, तिलहनी एवं मक्का जैसी फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को फसल विविधीकरण से होने वाले आर्थिक लाभ, जल संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा उन्नत कृषि तकनीकों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है। किसान भी फसल विविधीकरण के प्रति रूचि दिखाते हुए दलहन एवं तिलहन की खेती करने के लिए आगे आ रहे हैं।
कृषि विभाग द्वारा आज ग्राम पंचायत बैरागीभेड़ी, तेंदुनाला, पेंडरवानी एवं हालाडुला में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत बैरागीभेड़ी में आयोजित किसान चौपाल में किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर मक्का, दलहन एवं तिलहन की खेती करने से होने वाले लाभों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान कृषक प्रक्षेत्र पाठशालाके संबंध में भी चर्चा की गई। कृषि विभाग की समझाईश एवं मार्गदर्शन से ग्राम के लगभग 20 किसानों ने ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर लगभग 20 हेक्टेयर रकबे में सरसों की खेती करने के लिए अपनी सहमति दी। इसी तरह ग्राम तेंदुनाला में आयोजित किसान चौपाल में किसानों को पड़त भूमि का सदुपयोग करते हुए दलहनी फसल लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर किसानों को पड़त भूमि में बुआई के लिए तिवड़ा बीज का वितरण किया गया। ग्राम पेंडरवानी एवं हलाडुला में आयोजित किसान चौपाल में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को परंपरागत धान की खेती के साथ-साथ अन्य लाभकारी फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ग्राम हालाडुला के किसानों ने भी सरसों की खेती करने के लिए अपनी सहमति व्यक्त की।
कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल में शासन की किसान हितैषी प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा), कृषक उन्नति योजना एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है। किसानों को पीएम-आशा योजना अंतर्गत अधिसूचित दलहनी एवं तिलहनी फसलों के समर्थन मूल्य पर उपार्जन के प्रावधानों के संबंध में भी अवगत कराया जा रहा है। साथ ही किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा जिले में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों को अपनाने से भू-जल के संरक्षण, कृषि लागत में कमी तथा किसानों की आय में वृद्धि करने में मदद मिलेगी। कृषि विभाग की इस पहल से किसानों में दलहन एवं तिलहन की खेती के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
  • Related Posts

    धान उपार्जन केन्द्रों में सुव्यवस्थित ढंग से धान खरीदी सुनिश्चित करें : सीईओ जिला पंचायत

    *- सीईओ जिला पंचायत ने जिले के सभी 122 धान उपार्जन केन्द्रों के प्रभारियों एवं समिति प्रबंधकों की ली समीक्षा बैठक*   *- किसानों के पंजीयन संबंधी समस्याओं का त्वरित…

    Read more

    अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई

    *- छुरिया में राईस मिल सील*   *- अवैध धान के 4 प्रकरणों में 284.40 क्विंटल धान एवं एक वाहन जप्त*   *- जिले में अब तक 42 प्रकरणों में…

    Read more

    NATIONAL

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?