Ro no D15139/23

दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को कलेक्टर विलास भोसकर ने सौंपा अनुकंपा नियुक्ति आदेश पत्र

अम्बिकापुर 14 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटलनगर के आदेशानुसार  31 दिसंबर 2024 में दिये गये 05 भृत्य पद की स्वीकृति के अनुसार निकाय में कार्यरत कर्मचारियों का सेवाकाल के दौरान आकस्मिक निधन हो जाने पर उनके आश्रित परिवार के सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई।

कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा मंगलवार को अंबिकापुर नालापारा की कुमारी निक्की नीतू मिंज, गांधी नगर सोनी मोहल्ला के श्री अभिषेक द्विवेदी, लक्ष्मीपुर बंजारी के श्री विकास राय, जनपदपारा के श्री बुदेश्वर एवं भठ्ठा पारा के श्री नितेश को  तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। इन्हें नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में भृत्य के पद पर पदस्थ किया गया है।अनुकम्पा नियुक्ति मिलने पर सभी ने शासन और प्रशासन के प्रति आभार जताया।
नगर निगम आयुक्त श्री डीएन कश्यप ने बताया कि नियुक्ति आदेश छ.ग. शासन नगर पालिक निगम (अधिकारियों तथा सेवकों की नियुक्ति तथा सेवा शर्तें) नियम 2018 के अध्याधीन रहेंगी। नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिवस के भीतर पदभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा अन्यथा यह आदेश स्वमेय निरस्त माना जावेगा। 03 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में कार्य संतोषजनक पाये जाने पर ही नियमित किये जाने की कार्यवाही की जावेगी। अन्यथा की स्थिति में कारण बताये बिना सेवा समाप्त करने की कार्यवाही की जावेगी। सेवा अन्य शर्तें संबंधित नियम तथा समय-समय पर लागू छ.ग. शासन के आदेशों के अनुसार नियंत्रित होंगे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ