Ro no D15139/23

जल संरक्षण के लिए प्रशासन और ग्रामीणों ने किया श्रमदान और निकली नीर और नारी जल यात्रा

– मिशन जल रक्षा में जुड़ रहे ग्रामीण, जनभागीदारी के साथ करेंगे जल संचय
– नाले में बोरी बंधान करके जलस्तर बढ़ाने का प्रयास
राजनांदगांव 05 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जल संकट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विकासखंड छुरिया के  ग्राम पंचायत मासूल में प्रशासन तथा ग्रामीणों ने श्रमदान करके जल संरक्षण हेतु प्रभावशाली कदम उठाया है। ग्राम मासूल अंतर्गत नाले पर मासूल- बुचाटोला मार्ग के नाले पर कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरुचि सिंह, ग्रामवासियों, सरपंच, पंच, स्वच्छता दीदी, हरियाली दीदी एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से श्रमदान करके नाला में बोरी बंधान किया गया, जिससे भविष्य में वर्षा जल नाले में एकत्रित होगा तथा भू-जल स्तर में वृद्धि होगी। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत मासूल – बुचाटोला जनसहयोग से नाले में बोरी बंधान कार्य करने वाला पहला पंचायत है, इसी तर्ज पर पूरे जिले में इसी तरह से नालों में जनसहयोग से नाला बंधान कार्य किया जाएगा।
पद्मश्री फूलबासन यादव की पहल से गांव-गांव में जल संरक्षण को लेकर माँ बम्लेश्वरी फाउंडेशन से जुड़ी दीदीयों ने, बिहान की दीदीयों और हरियाली दीदियों द्वारा जल यात्रा निकली जा रही है। जल यात्रा के माध्यम से लोगों में जल संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाई जा रही है। मासूल तथा बुचाटोला में जल यात्रा का कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसे कलेक्टर तथा सीईओ जिला पंचायत द्वारा भ्रमण के लिए रवाना किया गया। इस अभियान का उद्देश्य आने वाले समय में जल संकट से निपटने के लिए पानी की हर एक बूंद को संजोना और आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। जल के संग्रहण से भूजल स्तर को बढ़ावा मिलेगा तथा कृषि एवं पेयजल की आवश्यकता की पूर्ति में सहयोग मिलेगा। ग्रामवासियों ने इस पहल में उत्साहपूर्वक श्रमदान किया और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जल ही जीवन है और इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। यह प्रयास अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। इस अवसर पर जनपद सीईओ होरीलाल साहू, एसडीओ गिरधर लारिया, एडीईओ हुमेश भंडारी, कार्यक्रम अधिकारी मोहित पटौती, सरपंच, पंच सहित जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

    *सेवा की कहानी*   *- चना फसल की क्षति पर मिला 18 हजार रूपए का बीमा दावा भुगतान*   *- फसल नुकसान की भरपाई से किसान को मिली आर्थिक राहत*…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?