Ro no D15139/23

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि एवं परीक्षा तिथि संशोधित

अब 08 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन, 10 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा

अम्बिकापुर 03 जुलाई 2025/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2025-26 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कक्षावार रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन पत्र 30 जून 2025 तक आमंत्रित किए गए थे तथा प्रवेश परीक्षा की तिथि 04 जुलाई को निर्धारित की गई थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से संशोधित किया गया है।
अब आवेदन की अंतिम तिथि 08 जुलाई 2025 को अपरान्ह 04ः00 बजे तक एवं प्रवेश परीक्षा 10 जुलाई 2025 को सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा केंन्द्र संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रिखी उदयपुर (वर्तमान में संचालित-कन्या शिक्षा परिसर कैम्पस अम्बिकापुर) होगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी सभी एकलव्य विद्यालयों अथवा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर से कार्यालयीन दिवसों एवं समय पर आवेदन प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करना होगा।

  • Related Posts

    गृह निर्माण मंडल की आवासीय योजनाओं में चलेगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर से किया शुभारंभ, सरगवां में वृक्षारोपण के साथ बाउंड्रीवाल एवं ओपन जिम का लोकार्पण अम्बिकापुर 03 सितम्बर 2026/   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…

    Read more

    रामगढ़ में मितानिन बहनों से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने किया आत्मीय संवाद, समस्याओं और आवश्यकताओं की ली जानकारी

      मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ीः  राजेश अग्रवाल अम्बिकापुर 03 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग