Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना को लेकर जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

अम्बिकापुर 03 जुलाई 2025/  विगत दिनों  जिला पंचायत अंबिकापुर के समा कक्ष में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता श्री मनोज कुमार ध्रुव, उप परिवहन आयुक्त द्वारा की गई। बैठक में श्री विनय सोनी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंबिकापुर, समस्त जिला परिवहन अधिकारी (सरगुजा संभाग), प्रभारी अधिकारी (परिवहन उड़नदस्ता) एवं समस्त बस संचालक (सरगुजा संभाग) उपस्थित रहे।

बैठक में अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा शासन द्वारा इस योजना के तहत दी जा रही वित्तीय सहायता के संबंध में भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर उप परिवहन आयुक्त श्री ध्रुव ने नवीन मार्गों के चयन हेतु बस संचालकों से सुझाव आमंत्रित करते हुए निर्देशित किया कि जिला स्तरीय समिति के माध्यम से प्रस्तावित मार्गों की जानकारी शीघ्र प्रस्तुत की जाए, ताकि योजना के अंतर्गत बस संचालन की प्रक्रिया को गति दी जा सके।

बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं बस संचालकों ने योजना को सफल बनाने के लिए सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) खरीफ 2026 की समीक्षा एवं रबी 2026-27 की कार्ययोजना निर्धारण के लिए संभाग स्तरीय बैठक 22 अक्टूबर को अम्बिकापुर में कृषि उत्पादन आयुक्त लेंगे बैठक

      अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2026/   कृषि उत्पादन आयुक्त, छत्तीसगढ़ शासन (एपीसी) श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2026 की प्रगति की समीक्षा तथा रबी वर्ष 2026-27…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत के बाद एक सप्ताह में बना राशन कार्ड करेयां निवासी बीरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी साधनी सिंह को मिलेगा राशन का लाभ

      अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2026/  सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के अम्बिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?