
अम्बिकापुर 04 जुलाई 2025/ भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 14.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 30.1 मि.मी. वर्षा तहसील उदयपुर में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में 1 जून से अब तक 185.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2025 से 04 जुलाई 2025 तक अम्बिकापुर में 191.9, दरिमा में 123.3, लुण्ड्रा में 201.2, सीतापुर में 228.2, लखनपुर में 191.6, उदयपुर में 151.6, बतौली में 188.6 एवं मैनपाट में 210.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।









