Ro no D15139/23

शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन के लिए भौतिकी और विज्ञान के शिक्षकों का हुआ उन्मुखीकरण डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा ने कराए कई हैंड्स ऑन एक्सपेरिमेंट

 जशपुरनगर 12 जुलाई 2025/कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में संचालित यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत जिले में गुणवत्तापूर्ण विज्ञान शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कक्षा 10वीं में  विज्ञान और 12वीं में भौतिकी के शिक्षकों का उन्मुखीकरण कार्यशाला सेजेस हिंदी माध्यम जशपुर में जिला शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

कार्यशाला में डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा ने 15 से अधिक रोचक व सरल वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से यह समझाया कि किस प्रकार जटिल भौतिकी के सिद्धांतों को विद्यार्थियों को प्रभावशाली ढंग से समझाया जा सकता है।
उन्होंने बल, गति, घर्षण, पृष्ठ तनाव जड़त्व, संवेग ऊर्जा संरक्षण, अपवर्तन, वायुदाब,  घूर्णन गति, अपकेन्द्रीय बल, उष्मा संचरण, ध्वनि, स्थैतिक एवं गतिज घर्षण, और न्यूटन के नियमों आदि से जुड़े प्रयोग शिक्षकों से कराए और कक्षा अध्यापन में  इन्हें शामिल कैसे करें, यह बताया ।
प्रयोगों में सामान्य वस्तुओं जैसे दृ रस्सी, प्लास्टिक की बोतल, मोमबत्ती, पानी, बर्फ, गेंद, पेंडुलम, स्प्रिंग, स्पोक, बैलून, ग्लास, मोबाइल, लेंस, दर्पण, एलईडीबल्ब, पेपर पेन , फनल प्लास्टिक बॉल आदि का उपयोग कर भौतिकी के कई कॉन्सेप्ट्स को स्पष्ट किया गया।
यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने  मानव मस्तिष्क साइकोलॉजी के जोन मैपिंग को समझाया। कंफर्ट जोन, फियर जोन, लर्निंग जोन और ग्रोथ जोन के विषय में बताते हुए कंफर्ट जोन से निकलकर चुनौतियां लेते हुए अपने जीवन के साथ विद्यार्थियों के भविष्य को भी बेहतर बनाने पर बात की।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी पी. के. भटनागर, रोजगार अधिकारी दुर्गेश्वरी सिंह, नायब तहसीलदार रोहित गुप्ता, यशस्वी जशपुर से संजीव शर्मा एवं अवनीश पाण्डेय सहित विकासखंड शिक्षा अधिकारी , बीआरसीसी और जिले के विज्ञान और भौतिकी के व्याख्याता उपस्थित रहे। इस प्रकार की व्यावहारिक प्रस्तुति से विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे कठिन अवधारणाओं को भी आसानी से समझ सकेंगे।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ