Ro no D15139/23

जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण

– जिले में 34872.1 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण, किसानों को 29133.4 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण
– जिले में 10742.60 क्विंटल बीज का भंडारण, किसानों को 9935.90 क्विंटल बीज का किया गया वितरण
राजनांदगांव 14 जुलाई 2025। जिले में खेती-किसानी का कार्य तेजी से जारी है। किसान सहकारी समितियों में खाद-बीज लेने के लिए आ रहे हैं। बोवाई एवं रोपाई का कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसानों के लिए खाद-बीज की सतत आपूर्ति के निर्देश दिए है। जिले में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण है। कलेक्टर ने किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सभी समितियों में खाद-बीज की निरंतर आपूर्ति होते रहे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव श्री प्रभात मिश्रा ने बताया कि जिले में खरीफ 2025 अंतर्गत 34872.1 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण किया गया है, जो कुल भंडारण का 67.68 प्रतिशत है। अब तक किसानों को 29133.4 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है। जिसमें यूरिया 9579.9 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 4967.7 मीट्रिक टन, डीएपी 2994.9 मीट्रिक टन, एनपीके 8983.7 पोटाश 2607.3 मीट्रिक टन है। किसानों को 5738.7 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जाना शेष है। जिसमें यूरिया 1254.8 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 1783 मीट्रिक टन, डीएपी 921.3 मीट्रिक टन, एनपीके 838.5 मीट्रिक टन, पोटाश 941.1 मीट्रिक टन है। इसी तरह जिले में 10742.60 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है और किसानों को 9935.90 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है एवं 806.70 क्विंटल बीज का वितरण शेष है। इसके तहत जिले में 10719 क्विंटल धान का भंडारण किया गया है और किसानों को 9923.18 क्विंटल धान का वितरण किया गया है एवं 795.82 क्विंटल धान का वितरण शेष है।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत दूरस्थ ग्राम रेंगाकठेरा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

    *- शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से किया गया लाभान्वित*   *- राशन कार्ड, केसीसी ऋण एवं किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सुपोषण किट का किया गया वितरण*   राजनांदगांव…

    Read more

    कलेक्टर ने किसानों को समय पर खाद-बीज का वितरण कराने के दिए निर्देश

    *- खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा*   *- जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी