Ro no D15139/23

आंगनबाड़ी केन्द्रों में पालक चौपाल कार्यक्रम आयोजित

– पालक चौपाल में शिशुवती माताओं और किशोरी बालिकाओं को पौष्टिक आहार, मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वच्छता के संबंध में किया गया जागरूक
राजनांदगांव 14 जुलाई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिले में कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए पोट्ठ लईका पहल अभियान के तहत आंगनबाडिय़ों में पालक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिले के आंगनबाड़ी केन्द्र खुटेरी, नरेटीटोला सहित विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में पालक चौपाल का आयोजन किया गया। पालक चौपाल कार्यक्रम में शिशुवती माताओं को पौष्टिक आहार, बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव तथा स्वच्छता, पेयजल, डायरिया प्रबंधन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
पोट्ठ लईका पहल अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में पालक चौपाल का आयोजन किया जाता है। पालक चौपाल में शिशुवती माताओं, किशोरी बालिकाओं को पौष्टिक भोजन और स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी गई। शिशुवती माताओं को बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए तिरंगा भोजन के रूप में पौष्टिक आहार खाने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे बच्चों को प्रोटीन, विटामिन एवं अन्य पोषक तत्वों से भरपूर भोजन मिल सके। पालक चौपाल में तिरंगा भोजन के संबंध में अभिभावकों को जानकारी दी गई। तिरंगा भोजन में केसरी रंग अंतर्गत दलहन, सोया, अंडा, सफेद रंग चावल, रोटी तथा हरा रंग में हरी सब्जी जैसे पालक, मेथी, मुनगा भाजी एवं अन्य हरी साग-सब्जी का होता है। अपने बच्चों को पौष्टिक भोजन कम से कम 3 बार दिन में खिलाने और 2-3 बार स्वयं भी खाने की सलाह दी गई।

  • Related Posts

    राजनांदगांव ने जीती कुपोषण के खिलाफ बड़ी जंग – जिले की 299 आंगनबाड़ी केंद्र पूर्णत: कुपोषण मुक्त – 1184 केंद्रों में एक भी गंभीर कुपोषित बच्चे नहीं

    – जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के सुपोषण की दिशा में मिशन मोड में किए गए कार्य – पोट्ठ लईका अभियान, जनसहभागिता एवं विभागों के समन्वित प्रयासों के मिले सुखद परिणाम…

    Read more

    नगर राजभाषा क्रियान्वयन समिति की 17वीं अर्धवार्षिक समीक्षा बैठक 30 जुलाई को

      राजनांदगांव 27 जुलाई 2026। नगर राजभाषा क्रियान्वयन समिति राजनांदगांव की 17वीं अर्धवार्षिक समीक्षा बैठक 30 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे श्री राजवाड़ा होटल राजनांदगांव में आयोजित की गई…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच