Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा राजनांदगांव की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

– ब्लड बैंक के निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
– अधिक से अधिक नागरिकों को रेडक्रास सोसायटी से जोडऩे के लिए कहा
राजनांदगांव 21 जुलाई 2025। कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा राजनांदगांव की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि रेडक्रास मानवता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाली संस्था है। जिले में रेडक्रास की सदस्यता बढ़ाने के लिए अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने ब्लड बैंक के निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएमएफ से ब्लड बैंक के लिए मशीन खरीदने के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि रेडक्रास कार्यालय के लिए भूमि एवं भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान रेडक्रास की आय बढ़ाने के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाएं जहां से दुकानों का किराया रेडक्रास सोसायटी के पास जमा होता है और अब किराया प्राप्त नहीं हो रहा है, उन्हें सूचित करते हुए किराए की राशि के लिए पत्र लिखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान अंतर्गत अधिक से अधिक नागरिकों को रेडक्रास सोसायटी से जुडऩे के लिए प्रेरित करें। उन्होंने जूनियर एवं यूथ रेडक्रास गतिविधि, जिले में जनौषधि केन्द्र, निक्षय मित्र अभियान में रेडक्रास द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने रेडक्रास सोसायटी एवं गतिविधियों एवं कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रेडक्रास सोसायटी अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सचिव भारतीय रेडक्रास सोसायटी राजनांदगांव डॉ. नेतराम नवरतन ने जानकारी देते हुए बताया कि रेडक्रास सोसायटी अंतर्गत सुपोषण अभियान के तहत डोंगरगांव में गर्भवती माताओं एवं बच्चों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा सुपोषण किट प्रदान किया गया। रेडक्रास सोसायटी की ओर से श्री मुलचंद निर्मलकर को ईलाज हेतु वेल्लूर जाने के लिए यात्रा व्यय 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता तथा विद्या सागोड़े को किडनी के ईलाज के लिए 4 लाख रूपए की सहायता राशि एवं अन्य मरीजों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। रक्तदान शिविर, पौधरोपण, वाहन चालकों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, जिला शिक्षा अधिकरी श्री प्रवास सिंह बघेल, सिविल सर्जन डॉ. यूके चंद्रवंशी, श्री अशोक चौधरी, उदयाचल से श्री अशोक मोदी, वरिष्ठ पत्रकार श्री अशोक पाण्डेय, श्री हलीम बख्श गाजी, श्री सुशील जैन, श्रीमती शारदा तिवारी, श्रीमती करूणा रावटे, श्री संजय कुमार वर्मा, श्री विनोद ड्ढढा, श्री विनेश कुमार चोपड़ा, श्री उमेश अग्रवाल, प्रबंधक सह जिला संगठन श्री प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?