Ro no D15139/23

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

राजनांदगांव 21 जुलाई 2025। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी त्यौहारों में बहुतायत में उपयोग की जाने वाली खोवा, कुंदा, पनीर सहित अन्य खाद्य सामग्री के गुणवत्ता निर्धारण के निर्देश दिए गए है। आदेश के परिपालन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गैराज सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में दबिश देकर अन्य जिलों एवं राज्यों से आने वाले पनीर, कुंदा, खोवा, मिठाई सहित अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच हेतु निरीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर के प्रतिष्ठित फर्मों से भी खोवा, कुंदा, पनीर सहित अन्य खाद्य सामग्री के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए जप्त की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा रौनक इंटरप्राइजेस से स्पॉन्ज, कढ़ी, दही और बर्फी का विधिक नमूना जप्त किया गया। इसके साथ मिलन स्वीट्स से खोवा, मोती स्वीट्स से कुंदा एवं शांता फूड्स पर्रीकला से पनीर के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु जप्त किया गया। मिलन स्वीट्स में आवश्यक साफ-सफाई का अभाव पाए जाने पर 3 दिवस के भीतर व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए गए। मोती स्वीट्स से 50 किलो कुंदा जप्त कर संचालक की अभिरक्षा में अग्रिम कार्रवाई हेतु संग्रहित किया गया। त्यौहारी सीजन को देखते हुए विशेषकर हरेली, रक्षा बंधन में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग द्वारा नागरिकोंं से पूर्ण जागरूकता के साथ खाद्य सामग्री का चयन करने की अपील की गई है। जांच के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री अमिय श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री डोमेन्द्र धु्रव एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम से श्री भूषण प्रताप सिंह, श्री रूपेश कुमार जंघेल, श्री जितेन्द्र साहू एवं लक्ष्मीनारायण साहू उपस्थित थे।

  • Related Posts

    लखोली वार्ड में मोबाईल कैम्प का हुआ आयोजन

    *श्रमिकों को दी जा रही श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु द्वितीय निविदा 16 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार