Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ई-ऑफिस अंतर्गत कार्य का किया शुभारंभ

– ऑफिस के कार्यों का सरलीकरण करने की दिशा में  ई-ऑफिस एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी पहल : कलेक्टर
– सभी विभागों को ई-ऑफिस के क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश
राजनांदगांव 22 जुलाई 2025। कलेक्टर श्री सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट के कलेक्टर कक्ष में आज ई-ऑफिस अंतर्गत कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी विभागों में ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य होंगे तथा सभी नस्ती, फाईल एवं डाक ई-ऑफिस के माध्यम से प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने स्वयं ई-ऑफिस से संबंधित जानकारी ली एवं बारीकी से समझते हुए कार्य करना प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऑफिस के कार्यों का सरलीकरण करने की दिशा में  ई-ऑफिस एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी पहल है। इसके माध्यम से डिजिटल तरीके से शासकीय पत्राचार किए जा सकेंगे। जिससे कार्य के संपादन में गति एवं कार्य कुशलता बढ़ेगी। उन्होंने सभी विभागों को ई-ऑफिस के क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह एक नया कार्य है और इसके क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी रूचि लेते हुए सक्रियता से कार्य करेंगे। उन्होंने 31 अगस्त के बाद कोई भी नस्ती, फाईल एवं डाक भौतिक रूप से प्रस्तुत नहीं किए जाए, सभी नस्ती ई-ऑफिस के माध्यम से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4333.2 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 48.7 मिमी बारिश हुई   राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल