Ro no D15139/23

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के संबंध में बैठक ली

राजनांदगांव 22 जुलाई 2025। कलेक्टर श्री सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित होगा। इसके लिए उन्होंने आवश्यक तैयारी हेतु अधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे। उन्होंने समारोह स्थल में साफ-सफाई, बेरिकेटिंग, मंच, साज-सज्जा, दर्शक दीर्घा, पेयजल, विद्युत, पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली, पुरस्कार वितरण सहित अन्य आवश्यक तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वल्पाहार की व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालय एवं सार्वजनिक महत्व के भवनों में रोशनी की व्यवस्था करें। स्वतंत्रता दिवस के पहले उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम की सूची प्रस्तुत करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि सभी कार्यालयों में अच्छी तरह साफ-सफाई होना चाहिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व कार्यों की समीक्षा की

    राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ