Ro no D15139/23

आबकारी विभाग द्वारा 13 बल्क लीटर हाथभट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त

राजनांदगांव 23 जुलाई 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं, परिवहनकर्ताओं, सार्वजनिक स्थल पर मद्यपान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा 13 बल्क लीटर हाथभट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। आबकारी विभाग द्वारा ग्राम बिरेझर थाना घुमका में भाव सिंह ठाकुर के कब्जे से दो पीला रंग की प्लास्टिक जेरीकेन में 9 बल्क लीटर कच्ची हाथभट्टी महुआ शराब एवं सुग्रीव यादव के कब्जे से एक पीला रंग की प्लास्टिक जेरीकेन 4 बल्क लीटर हाथभट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज करी गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में वृत्त राजनांदगांव पूर्व की टीम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती कुसुमलता जोल्हे, आबकारी उप निरीक्षक श्री राजकुमार कुर्रे, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री जनार्दन प्रसाद पांडेय, श्री निजाम शाह, श्री दीपक गुप्ता, आबकारी आरक्षक श्री ताम्रध्वज ठाकुर, श्री आर्यन ठाकुर, श्री नागेश निषाद एवं आबकारी स्टाफ श्री अनिल, मनीष, दीपक, सुरेश शामिल थे। जिले में अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये है।

  • Related Posts

    धान के बीज उत्पादन में किसानों को मिलेगा 3500 से 3700 रूपए प्रति क्विंटल तक उपार्जन मूल्य

      – बीज उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय, 15 अगस्त तक कराएं पंजीयन राजनांदगांव 03 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के प्रक्रिया केन्द्र राजनांदगांव…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए