Ro no D15139/23

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में शासन की विभिन्न योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए करें कार्य : कलेक्टर

– शासन की योजनाओं से जनजातियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने विलेज विजन प्लान बनाने के दिए निर्देश
– छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में लाएं गति
– छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव शासन की योजनाओं से संबंधित गतिविधियों का करें आयोजन
– अविवादित नामांतरण के लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में गंभीरता से पूर्ण करने के दिए निर्देश
– साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न
राजनांदगांव 25 अगस्त 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना अंतर्गत आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में शासन की विभिन्न योजनाओं आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए कार्य करना है तथा शासन की योजनाओं से जनजातियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करना है। इन ग्रामों में सेचुरेशन के लिए टीम बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि सामाजिक भवनों का चिन्हांकन कर इसे सेवा केन्द्र के रूप में उपयोग करें तथा वहां प्रकाश, पेयजल तथा अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को विलेज विजन प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की इस महती योजना में स्वयं सेवी संस्थाओं एवं समाजिक कार्यकर्ताओं की भी सहभागिता होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों के चिन्हांकित ग्रामों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करना है। पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत सभी विभागों को व्यापक पैमाने पर शासन की योजनाओं से संबंधित गतिविधियों का आयोजन करें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागों को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करना है। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन लेते हुए यथा शीघ्र प्रमाण पत्र जारी करने के लिए कार्य करें।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महती योजना है। इस योजना के माध्यम से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए कार्य करने कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवास निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आवास जो बन गये है, उन्हें शीघ्र आबंटित करें। कलेक्टर ने जनदर्शन एवं राजस्व प्रकरणों के लंबित आवेदनों के स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अविवादित नामांतरण के लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में गंभीरता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अविवादित खाता विभाजन स्वामित्व योजना अंतर्गत अभिलेख वितरण, भू-बंटन के प्रकरणों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अटल मानिटरिंग डेशबोर्ड में जिले का प्रदर्शन अच्छा होना चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारी अच्छा कार्य करें। उन्होंने ई-ऑफिस के कार्य में गति लाने के लिए सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए ऑनलाईन कोचिंग का कार्य प्रारंभ होना चाहिए। इसे यथाशीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिशु संरक्षण माह अंतर्गत बच्चों को आयरन सिरप, फोलिक एसिड एवं अन्य दवाईयां, बच्चों का टीककारण, एग्रीस्टेक के प्रकरण एवं शासन के अन्य योजनाओं की समीक्षा की।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के क्रियान्वयन के लिए एवं शत-प्रतिशत सेचुरेशन के लिए सभी विभाग कार्य करें। इसके लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। आदि सेवा केन्द्र के माध्यम से आदि कर्म योगी अभियान के तहत सेचुरेशन के लिए सभी अच्छा कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान अंतर्गत 25 मापदण्डों में शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत जनजातियों को लाभान्वित करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा 4 मंडलों की पदाधिकारियों की सूची जारी

    राजनांदगांव (IMNB NEWS AGENCY )- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी तथा जिला भाजपा अध्यक्ष…

    Read more

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को जिले के प्रवास पर

    राजनांदगांव 14 जून 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को सुबह 11.20 बजे…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा. उनके मुताबिक, इससे ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका जा सकेगा और उसके परमाणु कार्यक्रम पर अधिक प्रभावी निगरानी स्थापित होगी. ट्रंप ने कहा कि समझौते के तहत निरीक्षण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और ईरान के परमाणु सामग्री प्रबंधन तथा निपटान से जुड़े प्रावधान भी शामिल होंगे. फरवरी से शुरू हुआ था संघर्ष यह संभावित समझौता उस संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी. उस दौरान अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमलों में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया था. अब यदि 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक हस्ताक्षर हो जाते हैं, तो इसे पश्चिम एशिया में हाल के वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक उपलब्धियों में गिना जा सकता है.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC