Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव – कल्लूबंजारी और जोशीलमती में स्कूली बच्चों को साईबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

राजनांदगांव 25 अगस्त 2025। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के छुरिया 01 एवं छुरिया 02 परियोजना अंतर्गत आने वाले ग्राम कल्लूबंजारी एवं जोशीलमती के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में साईबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किशोर बालिकाओं को जागरूक किया गया। ग्राम कल्लूबंजारी में उपनिरीक्षक श्री ओम साहू और जोशीलमती में श्री प्रवीण मेश्राम द्वारा शाला की किशोरी बालिकाओं को साईबर बुलिंग, फिशिंग, साईबर युमिंग, ऑनलाईन गेमिंग, कॉफेस कॉल, फर्जी वॉइस एवं विडियो कॉल, फर्जी सिम, कॉल क्लोनिंग, साईटर स्टोकिंग, ट्रेडिंग, शेयर मार्केट, डिजिटल अरेस्टिंग, घर बैठे बैंकिंग लोन, लोन के नान पर सर्विस टैक्स और प्रोसेसिंग के नाम पर ठगी, वर्क फ्राम होम और ऑनलाईन जांच के झांसे शेयर मार्केट और किप्टो करेन्सी और बिट कॉइन के माध्यम से रूपए डबल और ट्रिपल करने जैसे झांसे, कौन बनेगा करोड़पति, लाखों रूपए की लॉटरी, केडिट कार्ड और सस्ते टम्र्स इश्योरेन्स, फर्जी भुगतान का मैसेज, फर्जी पेमेंट स्कैनर एटीम कार्ड की अदला-बदली करने वालों ठगों से सावधान रहने की हिदायत दी गई। अनजान नंबर को उठाने से पहले ट्रू कॉलर में सर्च करने इसके साथ ही निजी एवं गोपनीय तस्वीरें, चाईल्ड पोर्नोग्रॉफी, आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म में साझा नहीं करने और लाईक अथवा शेयर नहीं करने की सलाह दी गई। सोशल मीडिया का सावधानी से प्रयोग, 2 स्टेप वेरिफिकेशन, स्ट्रॉग पासवर्ड, प्राईवेसी लॉक को हमेशा एक्टिव रखने की सलाह दी गई। रिश्ते जोडऩे का झांसा फर्जी मेट्रोमोनियल साईटस, अनजाने शॉपिंग साईट्स का इस्तेमाल नहीं करने और किसी भी प्रकार की साईबर ठगी होने की दशा में नेशनल हेल्प लाईन 1930 में डॉयल कर अपने शिकायत दर्ज करने जैसी उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही खुशबू एवं डिम्पल को शाला में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में छुरिया जनपद अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा, जनपद सदस्य श्री बालमुकुंद कुंजाम, ग्राम की सरपंच श्रीमती गोमती साहू, श्री नैन सिंह पटेल, श्री भानूलाल धनकर आदि बतौर अतिथि और कार्यक्रम में श्रीमती किरण श्रीवास्तव और श्रीमती कमलवती मरकाम, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कल्लूबंजारी की प्राचार्या श्रीमती गौतरिन कुंजाम, जिला मिशन समन्वयक श्री किशोर माहेश्वरी, जेण्डर विशेषज्ञ श्रीमती नीलम साहू, प्रियंका साहू, सौम्या चौबे, किरण मरावी, नम्रता गुप्ता, पूनम वर्मा, रंजीता कुलमित्र, यमुना साहू, भारती पोर्ते, सेवती साहू, नम्रता हुंडरे, अन्नपूर्णा शुक्ला, वीणा यादव, कुसुमता कटेश्वर और भारती साहू सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। पुलिस विभाग की टीम से समन्वय बनाने में साईबर सेल के थाना प्रभारी श्री विनय कुमार पम्मार का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा में हितग्राही के घर स्थापित सोलर पैनल का किया अवलोकन

      राजनांदगांव 21 अक्टूबर 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत हितग्राही श्रीमती पूर्णिमा निषाद के घर में…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा में विभिन्न विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं का किया निरीक्षण

      – खसरों के भौतिक सत्यापन एवं पॉलिगन निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश – श्रमिकों से मजदूरी भुगतान एवं महतारी वंदन योजना के लाभ के संबंध में…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?