Ro no D15139/23

मिशन शक्ति अंतर्गत “SANKALP: HEW” विशेष 10 दिवसीय जागरूकता अभियान का शुभारंभ

अम्बिकापुर 08 सितम्बर 2025/  भारत सरकार की कार्ययोजना के अनुरूप, कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जे.आर. प्रधान तथा महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्री बसंत मिंज के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति अंतर्गत   “SANKALP: HEW”    विशेष 10 दिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजन सरगुजा जिले में किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज परियोजना शहरी अंबिकापुर के आंगनबाड़ी केंद्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित महिलाओं को आज के थीम कानून एवं विधिक जागरूकता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

हब की टीम द्वारा पॉक्सो अधिनियम, माहवारी स्वच्छता, महिलाओं की प्रजनन क्षमता विकास, पोषण एवं स्वास्थ्य, भ्रूण हत्या निषेध, समानता का अधिकार, सखी वन स्टॉप सेंटर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना एवं नोनी सुरक्षा योजना की जानकारी भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर जिला समन्वयक श्रीमती नूतन सिंहा एवं जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती नीलमणि एक्का ने बाल विवाह रोकथाम हेतु उपस्थितजनों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में परियोजना शहरी सेक्टर की पर्यवेक्षक श्रीमती शोभा सिंह सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य हितग्राही मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन भी जारी रहा मुकाबले का रोमांच खिलाड़ियों ने जीत के लिए लगाया दम

    अम्बिकापुर 30 मार्च 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में आयोजित कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन भी मुकाबले का रोमांच जारी रहा। खिलाड़ियों ने एक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्सः संघर्षों की भट्ठी में तपकर सोना बने झारखंड के अंजित मुंडा, कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल भारतीय सेना में ’अग्निवीर’ के रूप में दे रहे हैं सेवाएं

    अम्बिकापुर 30 मार्च 2026/  कहते हैं कि यदि इरादे फौलादी हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो अभाव भी सफलता की राह नहीं रोक सकते। झारखंड के रामगढ़ जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले