Ro no D15139/23

लंबित प्रकरणों के निराकरण में देरी ना हो, आमजन के हित को ध्यान रख करें कार्य -कलेक्टर विलास भोसकर

पीएम जनमन योजना अंतर्गत विकास कार्यों की ली गई जानकारी, समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश
सप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न

अम्बिकापुर 09 सितम्बर 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में सर्वप्रथम वेटलैंड सर्वे कार्य के सम्बन्ध में चर्चा के दौरान डीएफओ श्री अभिषेक जोगावत ने कहा कि राजस्व एवं फारेस्ट विभाग की संयुक्त टीम प्राथमिकता के साथ वेटलैंड सर्वे का कार्य करें। कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि इस हेतु तहसीलदारों की ड्यूटी लगाई गई है, फॉरेस्ट विभाग की सहभागिता से जिले के चयनित वेटलैंड का सर्वे एक माह के भीतर करना सुनिश्चित करें। बैठक में एग्रिस्टेक किसान पंजीयन, डीसीएस सर्वे की जानकारी ली गई। कलेक्टर श्री भोसकर ने डीसीएस सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।वहीं एकीकृत किसान पोर्टल में एंट्री सुनिश्चित किए जाने सम्बंधित विभाग को निर्देशित किया गया। बैठक में कलेक्टर श्री भोसकर ने पीएम जनमन योजना के तहत विकास कार्यों की जानकारी ली एवं समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने कहा कि आवास निर्माण की प्रगति की जांच हेतु ग्राम पंचायतवार जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। अधिकारी समय-समय पर फील्ड विजिट करते हुए हितग्राहियों से समन्वय कर अप्रारंभ कार्यों को प्रारंभ करवाना, निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने, हितग्राहियों को जागरूक करने सहित अन्य कार्य करेंगे। बैठक में रजत  महोत्सव अंतर्गत संचालित गतिविधियों की जानकारी ली गई तथा आयोजनों में जनभागीदारी बढ़ाने निर्देशित किया गया।

इस दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी से कहा कि आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में शिकायतें प्राप्त हो रहीं हैं, उन्होंने अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक को जांच करने एवं गड़बड़ी पाए जाने पर सम्बंधित सीडीपीओ पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए, इसका ध्यान रखें। विभागों से सम्बंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि आमजनों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रकरणों का जल्द निराकरण सुनिश्चित करें। विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर आवश्यक कार्यवाही के लिए तैयार रहें। इस दौरान विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने जनपद पंचायतवार पीएम आवास के निर्माणधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि लक्ष्य अनुरूप कार्य में प्रगति लाकर समय अवधि में पीएम आवास पूर्ण करना सुनिश्चित करें एवं हितग्राहियों से सतत संवाद कर हितग्राहियों को आवाज पूर्ण करने प्रेरित करें और सरपंच एवं पंचायत सचिव को टीम का हिस्सा बनाएं।

बैठक में डीएफओ श्री अभिषेक जोगावत, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, निगम कमिश्नर श्री डी. एन. कश्यप, सर्व एसडीएम सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिले की सभी सहकारी समितियों में ’कृषक उन्नति योजना’ के लिए पंजीयन जारीः फसल विविधीकरण से किसानों की आय में होगा इजाफा

    धान की जगह अदरक की खेती कर ग्राम लिबरा के अभिषेक सिंह उठा रहे हैं योजना का सीधा लाभ अम्बिकापुर 24 अक्टूबर 2026/  राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘कृषक उन्नति योजना’ का…

    Read more

    जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 अक्टूबर को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में

    लोक नृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक सहित आठ विधाओं में युवा दिखाएंगे प्रतिभा,15 से 29 वर्ष तक के युवा ले सकेंगे भाग अम्बिकापुर 24 अक्टूबर 2026/  युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील