Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ प्रतीक्षा सूची जारी, 12 सितम्बर से शुरू होगी काउंसिलिंग

अम्बिकापुर 09 सितम्बर 2025/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा प्रयास आवासीय विद्यालय जिला राजनांदगांव, बलरामपुर एवं बिलासपुर में  सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं के रिक्त सीट में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार चतुर्थ प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाइट  www.eklavya.cg.nic.in    पर अपलोड किया गया है। चतुर्थ प्रतीक्षा में दर्शित विद्यार्थी निर्धारित तिथि एवं समय में अनिवार्य दस्तावेजों सहित काउंसलिंग स्थल प्रयास आवासीय बालक विद्यालय सड्डू उरकुरा मार्ग व्ही.आई.पी. सिटी कालोनी के सामने जिला रायपुर में उपस्थित हो सकते हैं। काउंसलिंग की निर्धारित तिथि अनुसार अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) बालक एवं बालिका के लिए तथा अनुसूचित जाति बालक एवं बालिका के लिए 12 सितम्बर को काउंसलिंग होगी। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग  एवं अल्पसंख्यक बालक/बालिका  के लिए 13 सितम्बर 2025 को काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग का समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक निर्धारित है।
  • Related Posts

    जिले की सभी सहकारी समितियों में ’कृषक उन्नति योजना’ के लिए पंजीयन जारीः फसल विविधीकरण से किसानों की आय में होगा इजाफा

    धान की जगह अदरक की खेती कर ग्राम लिबरा के अभिषेक सिंह उठा रहे हैं योजना का सीधा लाभ अम्बिकापुर 24 अक्टूबर 2026/  राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘कृषक उन्नति योजना’ का…

    Read more

    जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 अक्टूबर को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में

    लोक नृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक सहित आठ विधाओं में युवा दिखाएंगे प्रतिभा,15 से 29 वर्ष तक के युवा ले सकेंगे भाग अम्बिकापुर 24 अक्टूबर 2026/  युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील