Ro no D15139/23

50 साल पुराने बरकेला बांध का कलेक्टर ने किया निरीक्षण जल-भराव की स्थिति को लेकर सतर्क रहने ग्रामीणजनों एवं विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अम्बिकापुर 09 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर आज अम्बिकापुर विकासखण्ड के बरकेला बांध पहुंचे। जहां उन्होंने बांध में जलभराव, तटबंध की स्थिति और मिट्टी के कटाव का जायजा लिया।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बांध की निरंतर देखरेख और निगरानी की जाए। उन्होंने बांध के समीप बने मकानों को तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि न हो। निरीक्षण के दौरान मौजूद उपसरपंच, वार्ड पंच और ग्रामीणों को कलेक्टर ने बांध की वास्तविक स्थिति पर सतत् निगरानी रखने को कहा।
गौरतलब है कि अम्बिकापुर विकासखण्ड में स्थित बरकेला बांध लगभग 50 वर्ष पुराना है, वर्तमान समय में बांध से करीब 16 जगहों पर जल रिसाव हो रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर जल संसाधन विभाग ने रिसाव को नियंत्रित करने के लिए फिल्टर लगाए हैं और लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
इस दौरान एसडीएम श्री फागेश सिन्हा, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अशोक निरंजन, तहसीलदार श्री अमन चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिले की सभी सहकारी समितियों में ’कृषक उन्नति योजना’ के लिए पंजीयन जारीः फसल विविधीकरण से किसानों की आय में होगा इजाफा

    धान की जगह अदरक की खेती कर ग्राम लिबरा के अभिषेक सिंह उठा रहे हैं योजना का सीधा लाभ अम्बिकापुर 24 अक्टूबर 2026/  राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘कृषक उन्नति योजना’ का…

    Read more

    जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 अक्टूबर को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में

    लोक नृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक सहित आठ विधाओं में युवा दिखाएंगे प्रतिभा,15 से 29 वर्ष तक के युवा ले सकेंगे भाग अम्बिकापुर 24 अक्टूबर 2026/  युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील