Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम बरनालाकला के किसानों द्वारा जनदर्शन में अधिक वर्षा से फसल क्षति होने तथा क्षतिपूर्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत करने पर अधिकारियों द्वारा फसल की क्षति का आकलन करने किया गया निरीक्षण

*- फसल क्षति आकलन पर बीमित राशि का 25 प्रतिशत कृषकों को त्वरित भुगतान के प्रावधान के तहत प्रकरण तैयार किया गया*

राजनांदगांव 30 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के समक्ष डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम बरनालाकला के किसानों द्वारा जनदर्शन में अधिक वर्षा से फसल क्षति होने तथा क्षतिपूर्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग एवं बीमा कंपनी के मैदानी अधिकारियों द्वारा ग्राम बरनालाकला में किसानों द्वारा खेतों में काटकर रखे धान फसल के क्षति का आकलन करने निरीक्षण किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अधिसूचित बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 में शिकायत दर्ज करवाकर प्रावधान अनुसार फसल क्षति आकलन पर बीमित राशि का 25 प्रतिशत कृषकों को त्वरित भुगतान के प्रावधान के तहत प्रकरण तैयार किया गया। फसल क्षति आकलन निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जीवन चंद्रवंशी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सुनील शर्मा एवं बीमा कंपनी से श्री छबि लाल चंद्रवंशी, श्री गजेंद्र कंवर, श्री महेंद्र सलामे तथा ग्राम के किसान श्री छगन साहू, श्री देव कुमार झाधव, श्री रजलाल निषाद, श्री मूलचंद सोनवाने, श्री कृष्णा यादव एवं अन्य किसानों उपस्थित थे।
कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल बीमा करवाने वाले गैर ऋणी व ऋणी कृषकों को बारिश व आपदा से फसल कटाई के 14 दिवस तक खेत में पड़ी कटाई उपरांत फसल खराब होने की दशा में टोल फ्री नंबर 14447 या क्रॉप इंश्योरेंस ऐप या पीएमएफबीवाय वाट्सएप चेटबोट 7065514447 पर शिकायत 72 घंटे के भीतर दर्ज कराने की अपील की गई है। जिससे कंपनी द्वारा खराब फसल का निर्धारित समय में सर्वे कर किया जा सके और किसान को उचित मुआवजा प्राप्त हो सके।

*कैसे करें शिकायत-*

कृषक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप चौट बॉट नंबर 7065514447 पर मैसेज कर सीधे ही फसल खराब की शिकायत दर्ज करवा सकते है। किसान कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कॉल कर आधार कार्ड नंबर से फसल खराब की शिकायत दर्ज करवा सकते है। ऋणी कृषक जिस बैंक से केसीसी उठा रखा है, उस बैंक शाखा से पॉलिसी नंबर प्राप्त कर खराब फसल की शिकायत दर्ज करवाए जबकि ऋणी व गैर ऋणी कृषक पीएमएफबीवाय पोर्टल पर फार्मर कॉर्नर ऑप्शन पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अपने पॉलिसी नंबर का पता कर खराब फसल की शिकायत दर्ज करा सकते है। कृषक पीएमएफबीवाय फसल बीमा ऐप पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन कर फसल खराब की शिकायत दर्ज करवा सकते है।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4333.2 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 48.7 मिमी बारिश हुई   राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ