Ro no D15139/23

कलेक्टर बिना सूचना दिए तहसील कार्यालय घुमका पहुंचे

*- किसानों से तहसील कार्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में ली प्रतिक्रिया*

*- तहसीलदार, कर्मचारी, च्वाईस सेंटर के कर्मचारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश*

*- राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश*

राजनांदगांव 30 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव आज बिना सूचना दिए राजनांदगांव विकासखंड के घुमका तहसील कार्यालय अचानक पहुंचे। कलेक्टर श्री यादव ने राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में आए किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों से उनके आवेदन पर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही किसानों से तहसील कार्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में प्रतिक्रिया भी ली। उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय आने वाले नागरिकों एवं किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 15 नवम्बर से धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान खरीदी की जाएगी। इससे संबंधित किसानों के समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों एवं नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए तहसील कार्यालय में एक हेल्प डेस्क लगाने के निर्देश तहसीलदार को दिए। जिससे किसानों एवं नागरिकों की समस्याओं का मॉनिटरिंग किया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों से पटवारियों के कार्यों के संबंध में प्रतिक्रिया ली। उन्होंने पटवारियों को अपने हल्का से संबंधित समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार श्री मुकेश ठाकुर, सीईओ जनपद पंचायत श्री मनीष साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिले में होगा 2000 पीपल के पौधों का रोपण : कलेक्टर

    शीघ्र ही बनेगा बजरंगपुर-नवागांव में 400 मीटर लंबा 8-लेन सिन्थैटिक एथलेटिक ट्रैक*   *- सभी एसडीएम को गिरदावरी की समीक्षा करने के दिए निर्देश*   *- शहरी क्षेत्रों में अधोसंरचना…

    Read more

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल