Ro no D15139/23

दूरस्थ अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच हुई सुनिश्चित, सुरक्षित मातृत्व की ओर बढ़ रहे कदम

रायपुर ,05 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY)

विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़गांव की लीली कुजुर के पति मजदूरी करते हैं। जब वह दूसरी बार गर्भवती हुईं, तब परिवार में सुरक्षित प्रसव को लेकर अनेक चिंताएँ थीं। सीमित साधन और ग्रामीण परिस्थितियों के बावजूद लीली चाहती थीं कि प्रसव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी या जोखिम न आए।

गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों और मितानिनों ने उन्हें नियमित जांच, सुरक्षित प्रसव और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनकी सलाह पर लीली ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लेमरू में अपना संपूर्ण उपचार कराने का निर्णय लिया। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिवार ने तत्क्षण छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित 102 एंबुलेंस सेवा को संपर्क किया।

रात लगभग 12 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया, जहाँ उपलब्ध चिकित्सकों और चिकित्सा स्टाफ ने पूरी तत्परता से उनका सुरक्षित प्रसव कराया। लीली ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया, जिसका वजन 2 किलो 400 ग्राम था।
लीली बताती हैं कि उनके पति बाहर राज्य में मजदूरी करते हैं, परंतु लेमरू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध संपूर्ण सुविधाओं ने उन्हें सुरक्षित मातृत्व का भरोसा दिया।

दूरस्थ अंचल में स्थित यह स्वास्थ्य केंद्र आसपास के अनेक गांवों के लिए जीवनदायिनी सुविधा है। यहाँ चिकित्सा सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध रहती हैं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपचार के लिए आते हैं।

इसी स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने वाली हेमा भी अपनी सकारात्मक अनुभव बताती हैं। उन्होंने बताया कि उनका प्रसव भी सुरक्षित रूप से यहीं हुआ और बच्चे का वजन 3 किलो 100 ग्राम था। गांव की मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा उन्हें केंद्र की सुविधाओं और सुरक्षित प्रसव के बारे में लगातार जानकारी दी गई थी। गर्भावस्था के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना अंतर्गत 9 और 28 सप्ताह में महिला चिकित्सक से नियमित जांच भी कराई।

लेमरू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न केवल स्वास्थ्य सुविधा का केंद्र है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए सुरक्षित मातृत्व का मजबूत सहारा बन चुका है। लीली और हेमा जैसी अनेक महिलाओं की यह कहानी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सच्ची सफलता को दर्शाती है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर मरगा नाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य में तेजी

      4.52 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पुल, जशपुर से सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों तक आवागमन होगा सुगम सकरी पुलिया के कारण आवागमन में होती थी परेशानी,…

    Read more

    जशपुर में 3 नवंबर को आयोजित होगी विकसित भारत युवा संसद 2027 की जिला स्तरीय चैंपियनशिप विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर युवा रखेंगे अपने विचार; शीर्ष 3 प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होंगे चयनित

      जशपुरनगर 21 अक्टूबर 2026/ मेरा युवा भारत, जशपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 के अंतर्गत विकसित भारत युवा संसद…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?