Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का महर्षि नारद जयंती सप्ताह कार्यक्रम सम्पन्न प्रदेश भर के पत्रकार हुए शामिल

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का महर्षि नारद जयंती सप्ताह कार्यक्रम सम्पन्न

रायपुर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित महर्षि नारद जयंती सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में राजधानी रायपुर में सम्पन्न हुआ। प्रथम सत्र वृंदावन हॉल में तथा द्वितीय सत्र स्पीकर हाउस के साहित्यिक हॉल में आयोजित किया गया।

द्वितीय सत्र में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा ने की। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रदेश के विभिन्न जिलों, तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकारों का साल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष पद पर आठवीं बार निर्वाचित होने पर श्री अरविंद अवस्थी तथा महासचिव श्री विश्व दीपक राई को बधाई दी। उन्होंने हंसी-ठिठोली के अंदाज में श्री अवस्थी को आजीवन अध्यक्ष बने रहने की शुभकामना भी दी।

अपने संबोधन में डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में विशेष रूप से बस्तर एवं सरगुजा संभाग के पत्रकार उपस्थित हैं, जिन्होंने नक्सलवाद को बहुत करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की इच्छाशक्ति और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के कार्यकाल में नक्सलवाद समाप्ति की ओर बढ़ा है। अब बस्तर में विकास की चर्चा होनी चाहिए।

उन्होंने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि नक्सलवाद और सलवा जुडूम जैसे विषयों पर निष्पक्षता से लेखन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने इस हिंसा में अपने परिजन खोए हैं, उनके दर्द को समझना जरूरी है।

डॉ. रमन सिंह ने यह भी कहा कि स्पीकर हाउस का साहित्यिक हॉल पत्रकारों एवं साहित्यकारों के लिए सदैव उपलब्ध है और यहां पुस्तक विमोचन सहित साहित्यिक गतिविधियां आयोजित की जा सकती हैं। उन्होंने महर्षि नारद जयंती सप्ताह के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अवसर पर प्रदेशभर के पत्रकारों से मिलने का अवसर मिला।

कार्यक्रम को राज्य साहित्य अकादमी अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा ने कहा कि पत्रकारिता में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में देखने को मिलती थी, जो पिछले सरकार के पांच वर्षों में पत्रकारों को अनुभव नहीं हुई। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह कई बार सरकार के खिलाफ झूठी आलोचनाओं को भी सहजता से टाल देते थे तथा अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में पत्रकारिता को संरक्षण दिया, जिससे पत्रकार स्वयं परिचित हैं।

श्री पंकज झा ने महर्षि नारद को भारतीय पत्रकारिता का जनक बताते हुए रामायण काल का उल्लेख किया और हनुमान जी द्वारा लंका जाकर माता सीता के समाचार लाने के प्रसंग का उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि डॉ. रमन सिंह हमेशा पत्रकारों को अपने परिवार की तरह मानते हैं तथा उनके सुख-दुःख में साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में पत्रकारों के लिए कई योजनाएं संचालित कीं।

प्रथम सत्र में वक्ताओं के उद्बोधन

प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ हैं और समाज तक सभी सूचनाएं पत्रकारों के माध्यम से ही पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सहयोग के बिना समाज सुधार और राष्ट्रवाद की भावना मजबूत नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है और इस गौरव को पुनः स्थापित करने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाचारों के साथ समाज में जागरूकता लाने में भी पत्रकारों का बड़ा योगदान है।

श्री मिश्रा ने मोबाइल के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार से दूर होना अच्छी बात नहीं है। कम से कम एक समय परिवार के साथ भोजन अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि टूटते परिवारों को बचाना भी पत्रकारों की सामाजिक जिम्मेदारी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गौरी शंकर श्रीवास ने कहा कि पत्रकार केवल श्रमजीवी ही नहीं बल्कि स्वाभिमानी भी होते हैं। निष्पक्षता के साथ समाज के बीच घटनाक्रम पहुंचाना पत्रकारों का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने पत्रकारों को विषम परिस्थितियों में सूचना क्रांति का अग्रदूत बताया।

कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश मिश्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन महासचिव श्री विश्व दीपक राई ने किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं पत्रकार

अरविंद अवस्थी, विश्व दीपक राई (बिलासपुर), अनिल पवार (रायपुर), राजेश मिश्रा (रायपुर), मनोज मिश्रा (बसना), राजू दरयानी (सक्ति), भरत योगी (रायपुर), अब्बास अली (सारंगढ़), पारस शर्मा (कवर्धा), निर्मल सलूजा (पंडरिया), राम साहू (रायपुर), अवधेश मिश्रा (रायपुर), मनमोहन नेताम (देवभोग), रवि शुक्ला (बिलासपुर), रेनू मिश्रा (धरसिवा), विनोद शर्मा (कोरिया), छगन साहू (दल्ली राजहरा), संतोष ताम्रकार (अहिवारा), नूतन गुप्ता (लोरमी) उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्षगण

श्याम किशोर शर्मा (गरियाबंद), कम्मू सरदार (कोंडागांव), पिसा राजन (सुकमा), घनश्याम यादव (बीजापुर), आजाद सक्सेना (दंतेवाड़ा), कौशल संधुजा (जगदलपुर), देवेंद्र यादव (पामगढ़), मनोज थवाईत (जांजगीर), श्याम अग्रवाल (सक्ति), संतोष ठाकुर (बिलासपुर), निक्की डिक्सेना (कोरबा), राहुल डिक्सेना (कटघोरा), रामबरन वाल (मनेन्द्रगढ़), राजकुमार देवांगन (मुंगेली), गोल्डी नायक (सारंगढ़), मनमोहन ठाकुर (रायगढ़), सुरेश गुप्ता (सरगुजा), राम साहू (राजनांदगांव), ललित साहू (दुर्ग), जितेंद्र शुक्ला (बेमेतरा) एवं लोकेश जैन (चारामा, कांकेर) कार्यक्रम में शामिल हुए।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं