Ro no D15139/23

फेम इंडिया मैगजीन की सर्वे में देश के ’बेस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट्स’ में शामिल हुईं बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा

अधिकारी-कर्मचारियों ने दी बधाई

रायपुर 20 मई 2026/ देश के कुल 800 जिलों में किए गए ’फेम इंडिया और एशिया पोस्ट एजेंसी’ के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्वे में बालोद जिले की कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने अपनी प्रशासनिक क्षमता का लोहा मनवाते हुए देश के 100 सर्वश्रेष्ठ जिला मजिस्ट्रेटों (डीएम) की सूची में शामिल हुई है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने देश के टॉप 100 के साथ ही छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया है।

’फेम इंडिया और एशिया पोस्ट एजेंसी’ के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्वे से बेहतरीन गवर्नेंस, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, नवाचार, संकट प्रबंधन और जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता जैसे 10 कड़े मानकों पर जमीनी स्तर से मिले शानदार जनमत के आधार पर सर्वश्रेष्ठ जिला मजिस्ट्रेट का प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है। संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्रीमती मिश्रा को सभी उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, समस्त एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले को मिले इस उपलब्धि का श्रेय जिले के सभी अधिकारी- कर्मचारियों को देते हुए कहा कि जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन, पूरी लगन, प्रतिबद्धता एवं ईमानदारी के साथ करते हुए जिले में शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है। जिसके फलस्वरूप मुझे यह उपलब्धि हासिल हो सका है। इसके लिए उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    भवन विहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को शाला परिसरों में कक्ष उपलब्ध कराने के निर्देश

    रायपुर, 19 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन द्वारा भवन विहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों के सुचारू संचालन एवं बच्चों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी जिला कलेक्टरों…

    Read more

    ‘गिफ्ट तिलापिया की वैज्ञानिक खेती’ विषय पर 21 मई को राजधानी में चिंतन शिविर

    *मत्स्य पालन मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे शिविर का शुभारंभ*   रायपुर, 20 मई 2026/ समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग और राष्ट्रीय मत्स्य विकास…

    Read more

    NATIONAL

    21 मई को फिर उड़ान भरेगा SpaceX का Starship, इंसानों को मंगल तक पहुंचाने की तैयारी तेज

    21 मई को फिर उड़ान भरेगा SpaceX का Starship, इंसानों को मंगल तक पहुंचाने की तैयारी तेज

    वेलकम टू रोम माय फ्रेंड’, इटली पहुंचे PM मोदी के साथ जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की सेल्फी, खास अंदाज में हुआ स्वागत

    वेलकम टू रोम माय फ्रेंड’, इटली पहुंचे PM मोदी के साथ जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की सेल्फी, खास अंदाज में हुआ स्वागत

    पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ कोलोसियम का दौरा किया, ट्रेड और इंवेस्टमेंट पर होगी वार्ता

    पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ कोलोसियम का दौरा किया, ट्रेड और इंवेस्टमेंट पर होगी वार्ता

    टाउनशिप में गई जमीन, तो एक आवेदन पर मिलेगा 4 गुना पैसा, CM सम्राट चौधरी का ऐलान

    टाउनशिप में गई जमीन, तो एक आवेदन पर मिलेगा 4 गुना पैसा, CM सम्राट चौधरी का ऐलान

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत