Ro no D15139/23

पद्मिनी एकादशी है कल, जल्दी से नोट कर लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Padmini Ekadashi 2026: पद्मिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है. इसे कमला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की सच्चे मन से आराधना करने से जाने-अनजाने में किए गए पापों का नाश होता है और यज्ञ व कठिन तपस्या के समान फल प्राप्त होता है.

पद्मिनी एकादशी 2026: शुभ मुहूर्त और तिथि

  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 26 मई 2026 को सुबह 05:10 बजे से
  • एकादशी तिथि समाप्त: 27 मई 2026 को सुबह 06:21 बजे तक
  • व्रत की तिथि (उदया तिथि): 27 मई 2026, बुधवार
  • व्रत पारण का समय: 28 मई 2026 को सुबह 05:25 बजे से 07:56 बजे के बीच

पूजा सामग्री लिस्ट

  • भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर
  • एक लकड़ी की चौकी
  • पीला कपड़ा
  • दूध
  • दही
  • घी
  • शहद
  • गंगाजल
  • देसी घी का दीपक
  • धूपबत्ती
  • अगरबत्ती
  • कपूर
  • पीला चंदन
  • कुमकुम
  • हल्दी
  • अक्षत
  • फूल
  • तुलसी दल
  • फल
  • मिठाई

पूजा विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. घर के पूजा स्थल को साफ करके गंगाजल का छिड़काव करें. इसके बाद भगवान विष्णु के सामने बैठकर पूजा और व्रत का संकल्प लें. अब एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं और भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. इसके बाद भगवान का जलाभिषेक करें. फिर भगवान विष्णु को रोली, चंदन, फूल और अक्षत अर्पित करें. इसके बाद धूप, दीपक और अगरबत्ती जलाकर भगवान के सामने रखें. फिर भगवान विष्णु को फल और मिठाई का भोग लगाएं. पूजा के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें. इसके बाद पद्मिनी एकादशी व्रत कथा और विष्णु चालीसा का पाठ करें. अंत में कपूर या दीपक से भगवान विष्णु की आरती करें. अगले दिन स्नान और पूजन के बाद शुभ मुहूर्त में व्रत का पारण करें.

  • Related Posts

    तेजी से वजन घटाना चाहते हैं? ब्रेकफास्ट में शामिल करें लौकी का ये टेस्टी चीला, कम कैलोरी में लंबे समय तक रहेगा पेट भरा

    Lauki Chilla Recipe: आज के समय में बढ़ा हुआ वजन होना एक कॉमन प्रॉब्लम बन गयी है. जब वजन बढ़ जाता है तो इसका असर सिर्फ हमारे कॉन्फिडेंस पर नहीं पड़ता…

    Read more

    नौतपा क्या है? इस दौरान क्यों बढ़ जाती है गर्मी? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

    Nautapa 2026: आज यानी 25 मई 2026 से ‘नौतपा’ की शुरुआत हो चुकी है, जो 2 जून 2026 तक चलेगा. भारतीय लोक परंपरा और ज्योतिष शास्त्र में इस अवधि को साल…

    Read more

    NATIONAL

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा