Ro no D15139/23

तेजी से वजन घटाना चाहते हैं? ब्रेकफास्ट में शामिल करें लौकी का ये टेस्टी चीला, कम कैलोरी में लंबे समय तक रहेगा पेट भरा

Lauki Chilla Recipe: आज के समय में बढ़ा हुआ वजन होना एक कॉमन प्रॉब्लम बन गयी है. जब वजन बढ़ जाता है तो इसका असर सिर्फ हमारे कॉन्फिडेंस पर नहीं पड़ता है, इसका काफी गहरा असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है. जब वजन बढ़ता है तो उसे कम करने के लिए अक्सर इस तरह की चीजें खाना चाहते हैं जो सिर्फ हेल्दी ही न हों, बल्कि जिनमें कैलरीज की मात्रा भी काफी कम हों. अगर आपका भी वजन बढ़ा हुआ है और आप अपने लिए भी एक ऐसी ही रेसिपी की तलाश कर रहे हैं, तो लौकी का चीला आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. लौकी में आपको भरपूर मात्रा में पानी मिल जाता है और साथ ही इसमें फाइबर भी खूब होता है. जब आप इसे सुबह के समय खाते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. यह एक बड़ी वजह है कि जो लोग अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं, उन्हें यह डिश काफी ज्यादा पसंद आती है. इस डिश की सबसे खास बात है कि यह हेल्दी होने के साथ ही काफी ज्यादा टेस्टी भी है. आप इसे काफी आसानी से मिनटों में हो तैयार करके पूरी फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

लौकी का चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
  • 1 कप बेसन
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 2 चम्मच हरा धनिया
  • आधा चम्मच अजवाइन
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • थोड़ा सा तेल

लौकी का चीला बनाने की आसान रेसिपी

  • लौकी का चीला बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें और उसे कद्दूकस कर लें. इसके बाद एक बड़े बाउल में बेसन डालें और उसमें कद्दूकस की हुई लौकी मिला दें. अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें और फिर हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  • इसके बाद धीरे-धीरे इसमें पानी डालते हुए इसका बैटर तैयार करें. इस बात का ख्याल रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा. बैटर तैयार होने के बाद इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए.
  • अब गैस पर तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं. एक कलछी बैटर लेकर तवे पर फैलाएं और मीडियम आंच पर पकाएं. जब एक तरफ से गोल्डन होने लगे तो पलट दें और दूसरी तरफ भी अच्छे से सेक लें. इसी तरह बाकी सभी चीले भी तैयार कर लें.

इसे और भी टेस्टी बनाने के टिप्स

आप अगर इसका स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा सा सूजी मिलाकर चीले को ज्यादा क्रिस्पी बना सकते हैं. वहीं, अगर आप इसमें प्रोटीन की क्वांटिटी बढ़ाना चाहते हैं तो बैटर में ऊपर से पनीर भी मिक्स कर सकते हैं. जब आप इसे हरी चटनी या फिर दही के साथ सर्व करेंगे तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बेहतरीन लगने लगेगा.

  • Related Posts

    हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होंगे ग्रह दोष

    Hariyali Amavasya: सावन माह के कृष्ण पक्ष की  आज 12 अगस्त 2026, बुधवार को है. इसे श्रावणी और हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पौधरोपण करना…

    Read more

    हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों झूलती हैं झूला? जानें धार्मिक महत्व

    Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. यह पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल