Ro no D15139/23

वनांचल के युवाओं का पराक्रम: शंकरगढ़ के 11 युवा बने अग्निवीर

सीमित संसाधनों के बीच रचा सफलता का इतिहास, श्री अरविंद यादव का भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स में चयन*

रायपुर , 19 जून 2026/छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र शंकरगढ़ के युवाओं ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के सामने संसाधनों की कमी कोई मायने नहीं रखती। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ विकासखंड के 11 युवाओं का भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में चयन हुआ है। इनमें ग्राम जोकापाठ निवासी श्री अरविंद यादव का चयन भारतीय सेना की प्रतिष्ठित स्पेशल फोर्स ‘पैरा कमांडो’ में हुआ है। वे जिले से इस गौरवशाली इकाई में चयनित होने वाले पहले युवा बन गए हैं।

वनांचल और ग्रामीण परिवेश से निकलकर इन युवाओं ने कठिन परिस्थितियों, सीमित सुविधाओं और संसाधनों के अभाव के बावजूद अपनी मेहनत, अनुशासन और देशसेवा के जज्बे के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता पूरे सरगुजा संभाग के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

हाल ही में चयनित युवा अपने प्रशिक्षकों के साथ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी से मिले। कलेक्टर ने सभी युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के युवाओं में असीम संभावनाएं हैं। यदि उन्हें सही दिशा, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपने गांव और आसपास के अन्य युवाओं को भी सेना तथा अन्य प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस उपलब्धि के पीछे अतिथि शिक्षक श्री सुदर्शन यादव और एक सेवानिवृत्त सैनिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। दोनों ने युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देने, शारीरिक दक्षता विकसित करने और लिखित परीक्षा की तैयारी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन और युवाओं की अथक मेहनत का परिणाम आज पूरे जिले के सामने प्रेरक उदाहरण के रूप में है।

विशेष रूप से श्री अरविंद यादव की सफलता ने इस उपलब्धि को और भी खास बना दिया है। श्री अरविंद बताते हैं कि सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना उनका बचपन का सपना था। वर्षों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और परिवार व प्रशिक्षकों के सहयोग ने उन्हें भारतीय सेना की सबसे चुनौतीपूर्ण और प्रतिष्ठित इकाइयों में स्थान दिलाया।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान