Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी किसानों की उम्मीद, शिकायत पर अतिक्रमण मुक्त हुई नहर

*प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से बहाल हुआ जल प्रवाह, किसानों को मिलेगी बेहतर सिंचाई सुविधा*

रायपुर , 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एक बार फिर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम साबित हुई है। बलरामपुर जिले के ग्राम राधानगर में किसानों की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण से बाधित नहर को मुक्त कराया, जिससे क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था पुनः सुचारु हो गई है।

जानकारी के अनुसार, किसानों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी कि धमनी जलाशय योजना की नहर के जल प्रवाह को एक निजी व्यक्ति द्वारा निर्धारित दिशा से मोड़कर अतिक्रमण कर पाट दिया गया है। इससे नहर का जल प्रवाह बाधित हो रहा था और किसानों को सिंचाई के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायत मिलते ही संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर अतिक्रमणकर्ता को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की सक्रिय पहल के बाद अतिक्रमणकर्ता ने स्वयं नहर से अतिक्रमण हटा लिया। इसके पश्चात नहर का सुधार कार्य भी कराया गया, जिससे जल प्रवाह पुनः शुरू हो गया।

नहर के पुनर्संचालन से राधानगर एवं आसपास के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे कृषि कार्यों को गति मिलेगी और फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं जिला प्रशासन की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समयबद्ध समाधान से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

यह मामला दर्शाता है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर शासन की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा रहा है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान