Ro no D15139/23

अधिक दर पर खाद बिक्री पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3219 बोरी उर्वरक जब्त, विक्रय केंद्र सील

अम्बिकापुर 25 जून 2026/  जिला कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश एवं उप संचालक कृषि श्री पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी तथा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज नेहरूनगर (डीगमा), अंबिकापुर स्थित एक उर्वरक विक्रय केंद्र पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3219 बोरी उर्वरक जब्त कर विक्रय केंद्र को सील कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम हेल्पलाइन 1076 में एक कृषक द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि नेहरूनगर (डीगमा) स्थित मेसर्स सरगुजा कृषि राय केंद्र द्वारा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक (खाद) का विक्रय किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग द्वारा तत्काल जांच कराई गई।
जांच के दौरान शिकायतकर्ता कृषक के बयान तथा उर्वरक क्रय के लिए किए गए ऑनलाइन भुगतान के डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अधिक दर पर उर्वरक बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई। शिकायत सही पाए जाने पर 25 जून 2026 को कृषि विभाग की जिला स्तरीय टीम ने संबंधित विक्रय केंद्र पर औचक निरीक्षण किया।
कार्रवाई के दौरान परिसर में उपलब्ध संपूर्ण उर्वरक को जब्त कर लिया गया तथा विक्रय केंद्र के परिसर को सील कर दिया गया। कृषि विभाग की इस कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।
औचक निरीक्षण एवं सीलिंग की कार्रवाई के दौरान सहायक संचालक कृषि श्री कुंवर साय पैंकरा, उर्वरक निरीक्षक श्री जे. आलम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सीताराम भगत सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी विक्रेता किसानों से अधिक राशि वसूलते पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बिहार की 48 वर्षीय महिला की अम्बेडकर अस्पताल में सफल बाईपास सर्जरी

      मरीज के हृदय की तीनों प्रमुख नसों में था ब्लॉकेज, अत्यधिक अनियंत्रित ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के बाद की गई बीटिंग हार्ट कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी (CABG) आयुष्मान…

    Read more

    माता कौशल्या धाम के कॉटेज के संचालन के लिए तीन बार निविदा, न्यूनतम प्रस्ताव नहीं मिलने से हुई निरस्त

      पर्यटकों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने की लगातार पहल, अब लीज पर संचालन की प्रक्रिया प्रस्तावित रायपुर, 1 सितंबर 2026। माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार