Ro no D15139/23

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त मिलेगी शिक्षा

अम्बिकापुर 25 जून 2026/  श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना, के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में पूर्णतः निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित की गई है।

श्रम पदाधिकारी ने बताया कि योजना का लाभ ऐसे निर्माण श्रमिकों की प्रथम दो संतानों को मिलेगा, जिनका मंडल में कम से कम एक वर्ष पूर्व से वैध पंजीयन हो तथाछात्र-छात्रा वर्तमान सत्र में कक्षा 6वीं में प्रवेश ले रहे हों। पात्र विद्यार्थियों का चयन शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को आवासीय विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा के साथ आवास, भोजन, अध्ययन सामग्री और बेहतर शैक्षणिक वातावरण की सुविधा मिलेगी। इससे श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतिस्पर्धी माहौल प्राप्त होगा। आवेदन श्रमेव जयते ऐप एवं पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकते हैं। इसके अलावा श्रम संसाधन केंद्र, चॉइस सेंटर अथवा श्रम पदाधिकारी कार्यालय अंबिकापुर में भी आवेदन जमा किए जा सकते हैं। आवेदन के लिए श्रमिक पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड अनिवार्य है।

  • Related Posts

    पल्स पोलियो और मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को लेकर हुई समीक्षा बैठक गर्भवती महिलाओं की प्रथम तिमाही में ही अनिवार्य रूप से एएनसी एंट्री करने के निर्देश

    जगदलपुर 25 जून 2026/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर में जिला टीकाकरण अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित बैठक के दौरान मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों को आगामी पल्स पोलियो अभियान,…

    Read more

    मंत्री  राजेश अग्रवाल ने लिया रामगढ़ महोत्सव की तैयारियों का जायजा 29 एवं 30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे शामिल

      अम्बिकापुर 25 जून 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आषाढ़स्य प्रथम दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले रामगढ़ महोत्सव 2026 की तैयारियों का जायजा लेने विकासखंड…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह