Ro no D15139/23

’बिहान’ योजना से सुधरी सुंदरपुर की संगीता की तकदीर: स्व-सहायता समूह ने बनाया आत्मनिर्भर उद्यमी समूह से ऋण लेकर शुरू किया अपना व्यवसाय, अब बच्चों को दे रहीं उत्कृष्ट शिक्षा

 

अम्बिकापुर 25 जून 2026/  ग्रामीण अंचलों की महिलाओं सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ’बिहान’ (छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) योजना  वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत गठित स्व-सहायता समूह (SHG) महिलाओं को न केवल आर्थिक तंगी से उबार रहे हैं, बल्कि उन्हें स्वावलंबी भी बना रहे हैं। महिला सशक्तिकरण की ऐसी ही एक उत्कृष्ट मिसाल जिले के सुंदरपुर की रहने वाली श्रीमती संगीता यादव ने पेश की है।

आर्थिक चुनौतियों से भरा था जीवन
श्रीमती संगीता यादव के पति श्री रूपसाय यादव पेशे से एक राजमिस्त्री हैं। परिवार में चार बच्चों के लालन-पालन और शिक्षा-दीक्षा की जिम्मेदारी होने के कारण, पति की सीमित आय में घर का खर्च चलाना अत्यंत चुनौतीपूर्ण था। समूह से जुड़ने से पहले परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी और उन्हें कई तरह की आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

’बिहान’ योजना से मिली नई दिशा
आर्थिक विषमताओं के बीच श्रीमती संगीता को श्बिहानश् स्व-सहायता समूह के बारे में जानकारी मिली और वे इस योजना से जुड़ गईं। समूह से जुड़ना उनके जीवन में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव लेकर आया। अपने परिवार को आर्थिक संकट से बाहर निकालने के लिए उन्होंने समूह से चरणबद्ध तरीके से लगभग एक लाख रुपये का ऋण लिया।

उद्यमिता की ओर बढ़े कदम
प्राप्त ऋण राशि का सदुपयोग करते हुए श्रीमती संगीता ने अपने घर के पास ही एक छोटी सी परचून दुकान शुरू की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी आय बढ़ाने के लिए चना और अंडा बेचने का कार्य भी आरंभ किया। उनकी यह मेहनत रंग लाई और व्यवसाय धीरे-धीरे गति पकड़ने लगा।

बच्चों का संवर रहा भविष्य
आज इस व्यवसाय से होने वाली नियमित आमदनी ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर दिया है। आर्थिक चिंताएं दूर होने के बाद, अब श्रीमती संगीता अपने चारों बच्चों को एक अच्छे स्कूल में शिक्षा प्रदान कर रही हैं, जो उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।

लाभार्थी श्रीमती संगीता यादव ने कहा कि जब तक मैं समूह से नहीं जुड़ी थी, मेरे घर की आर्थिक स्थिति बिल्कुल सही नहीं थी। श्बिहानश् योजना के तहत समूह से जुड़ने के बाद मैंने दो-तीन बार में लोन लेकर अपनी छोटी सी दुकान शुरू की। आज मेरी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी है और मैं अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ा पा रही हूँ। हम महिलाएं आज आत्मनिर्भर होकर अपने पैरों पर खड़ी हुई हैं। इस बदलाव और सहयोग के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को हृदय से धन्यवाद देती हूँ।

श्रीमती संगीता की यह सफलता इस बात का जीवंत प्रमाण है कि शासन की जन-कल्याणकारी योजनाएं यदि सही हाथों तक पहुंचें, तो वे समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का जीवन भी रोशन कर सकती हैं।  ’बिहान’  योजना आज जिले की हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए लखपति दीदी बना रहा है।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी