Ro no D15139/23

सिर्फ राजमा-चावल ही नहीं, वजन घटाने के लिए ट्राई करें राजमा की ये हेल्दी डिशेज

Rajma Recipes for Weight Loss: राजमा का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में राजमा-चावल की तस्वीर आ जाती है. लेकिन अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो राजमा को कई दूसरे हेल्दी तरीकों से भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. राजमा में प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं. इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव हो सकता है.

1. राजमा सलाद

अगर आपको हल्का और हेल्दी खाना पसंद है, तो राजमा सलाद बेहतरीन ऑप्शन है. उबले हुए राजमा में खीरा, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, नींबू का रस, काली मिर्च और थोड़ा-सा चाट मसाला मिलाएं. यह हाई-प्रोटीन और हाई-फाइबर डिश है, जिसे लंच या शाम के स्नैक में खाया जा सकता है.

2. राजमा सूप (Rajma Recipes for Weight Loss)

बारिश या ठंड के मौसम में राजमा सूप स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखता है. उबले हुए राजमा को टमाटर, लहसुन, अदरक और हल्के मसालों के साथ पकाकर ब्लेंड करें. ऊपर से काली मिर्च और हरा धनिया डालें. यह सूप कम कैलोरी में पेट भरने में मदद कर सकता है.

3. राजमा टिक्की

अगर कुछ चटपटा खाने का मन हो, तो डीप फ्राई की जगह राजमा टिक्की (Rajma Recipes for Weight Loss) बनाएं. उबले हुए राजमा में ओट्स, बारीक कटी सब्जियां और मसाले मिलाकर टिक्की तैयार करें. इसे तवे या एयर फ्रायर में हल्के तेल के साथ पकाएं. इसे हरी चटनी या दही के साथ खाया जा सकता है.

4. राजमा रैप

मैदा की जगह मल्टीग्रेन या गेहूं की रोटी लें. इसमें राजमा, पत्तागोभी, लेट्यूस, खीरा और दही से बनी ड्रेसिंग भरकर हेल्दी रैप (Rajma Recipes for Weight Loss) तैयार करें. यह ऑफिस लंच या टिफिन के लिए भी अच्छा ऑप्शन है.

.

5. राजमा स्प्राउट्स चाट

अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो स्प्राउट्स राजमा की चाट बना सकते हैं. इसमें प्याज, टमाटर, धनिया, नींबू और हल्के मसाले मिलाकर स्वादिष्ट और पौष्टिक स्नैक तैयार करें. ध्यान रखें कि अंकुरित राजमा को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं.

6. राजमा और ब्राउन राइस बाउल

अगर आपको राजमा-चावल पसंद है, तो सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस या मिलेट्स का इस्तेमाल करें. इसमें साथ में उबली हुई सब्जियां और सलाद शामिल करें. इससे खाना ज्यादा बैलेंस्ड और फाइबर से भरपूर बन जाता है.

  • Related Posts

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    साहित्यायन, दिल्ली की प्रथम व्याख्यानमाला में हुआ गंभीर विमर्श नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी का कहना है कि डिजिटल मीडिया मनुष्य के लिए…

    Read more

    अजा एकादशी पर ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और मंत्र

    Aja Ekadashi 2026: आज 7 सितंबर, सोमवार को अजा एकादशी का त्योहार मनाया जा रहा है. यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी