Ro no D15139/23

श्रावणी मेला 2026: देवघर के आसमान में ड्रोन शो ने बिखेरा शिवमय नजारा, पहले दिन 74,987 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

Shravani Mela 2026: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के पहले दिन देवघर में श्रद्धालुओं को एक अनूठा आध्यात्मिक अनुभव मिला. जिला प्रशासन की ओर से शिवलोक परिसर में आयोजित भव्य ड्रोन शो ने बाबा बैद्यनाथ की महिमा को आधुनिक तकनीक के माध्यम से जीवंत कर दिया. इसके साथ ही बाबा मंदिर में लागू नई कतार व्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं को पहले की तुलना में कम समय में जलार्पण करने का अवसर मिला. पहले ही दिन कुल 74,987 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पर जल चढ़ाकर अपनी श्रद्धा अर्पित की.

ड्रोन शो में सजी बाबा बैद्यनाथ की दिव्य झांकी

गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे जैसे ही सैकड़ों ड्रोन एक साथ आसमान में उड़े, पूरा शिवलोक परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा. लगभग 20 से 25 मिनट तक चले इस विशेष शो में रंग-बिरंगी रोशनी के जरिए बाबा बैद्यनाथ मंदिर, द्वादश ज्योतिर्लिंग, श्रावणी मेले की परंपरा और देवघर के धार्मिक इतिहास को आकर्षक डिजिटल आकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया. यह दृश्य करीब पांच किलोमीटर के दायरे तक दिखाई दिया, जिसे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ देखा.

श्रद्धालुओं को मिला आधुनिक और आध्यात्मिक अनुभव

जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल सुरक्षित जलार्पण सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं को देवघर प्रवास के दौरान यादगार अनुभव देना भी है. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से धार्मिक विरासत को प्रस्तुत करने का प्रयास श्रद्धालुओं को नई अनुभूति देता है. इस आयोजन में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की भी उपस्थिति रही और श्रद्धालुओं ने इसे श्रावणी मेले का आकर्षण बताया.

  • Related Posts

    Chhoti Diwali 2026: आज छोटी दिवाली पर भद्रा का साया, कैसे करें पूजा और दीपदान?

    Chhoti Diwali 2026: छोटी दिवाली आज 7 नवंबर 2026, शनिवार को मनाई जा रही है. इसे  और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व दिवाली से…

    Read more

    कम खर्च, कम शोर और ढेर सारा सुकून, इस दिवाली अपनाएं स्लो लिविंग का तरीका

    Slow Living Diwali: दिवाली आते ही मन में कई तरह की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. घर की सफाई, नए कपड़ों की खरीदारी, मिठाइयों की लिस्ट, मेहमानों का स्वागत और घर…

    Read more

    NATIONAL

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत