Ro no D15139/23

बस्तर के अन्नदाताओं को बड़ी सौगात नवीन 9 धान खरीदी केंद्रों की स्थापना से आसान होगी उपज की बिक्री

 

जगदलपुर, 16 सितंबर 2026/ बस्तर जिले के किसानों के लिए आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 राहत और नई उम्मीदों की सौगात लेकर आया है। राज्य शासन की स्वीकृति के बाद जिले में 9 नवीन धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण अंचलों के किसानों को अब अपनी उपज बेचने के लिए दूरदराज के केंद्रों तक लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। घर के नजदीक ही धान बेचने की सुविधा मिलने से न केवल अन्नदाताओं के समय और परिवहन खर्च की बचत होगी, बल्कि पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम बनेगी।

प्रशासनिक पहल के तहत बस्तर विकासखंड के बाकेल, नंदपुरा, बागमोहलई, कुड़कानार और चिउरगांव में नए केंद्र खुल रहे हैं। वहीं, बकावण्ड विकासखंड में सतोषा व सौतपुर, जगदलपुर में काकरवाड़ा और लोहण्डीगुड़ा में धुरागांव को केंद्र के रूप में स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने इन केंद्रों पर किसानों के लिए सुचारू खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

किसानों के लिए उक्त खरीदी केंद्रों पर जरूरी मूलभूत सुविधाओं स्वच्छ पेयजल, छायादार परिसर, बिजली, प्रकाश व्यवस्था और सुगम पहुंच मार्ग सुनिश्चित किए जाने कहा गया है। इसके अलावा प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर कंप्यूटर, यूपीएस, जनरेटर के साथ-साथ बायोमेट्रिक व आईरिस सत्यापन की व्यवस्था की जा रही है, ताकि वास्तविक किसानों को बिना किसी परेशानी के त्वरित भुगतान और सेवा का लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से की भेंट-मुलाकात, सुनीं समस्याएं और मांगें

    इलाज, आर्थिक सहायता और पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर नागरिकों ने सौंपे आवेदन जशपुरनगर 17 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विगत 16 नवंबर को जशपुर प्रवास…

    Read more

    जशपुर जिले में सात मृतकों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता, प्रत्येक परिवार को 4 लाख रुपये स्वीकृत’

    जशपुरनगर 17 नवंबर 2026/ कलेक्टर कार्यालय जशपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत दुर्घटनाओं में मृत्यु होने के सात प्रकरणों में मृतकों के निकटतम वारिसों को आर्थिक सहायता…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी