Ro no D15139/23

जशपुर जिले में सात मृतकों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता, प्रत्येक परिवार को 4 लाख रुपये स्वीकृत’

जशपुरनगर 17 नवंबर 2026/ कलेक्टर कार्यालय जशपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत दुर्घटनाओं में मृत्यु होने के सात प्रकरणों में मृतकों के निकटतम वारिसों को आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इन सभी प्रकरणों में प्रत्येक मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस प्रकार कुल 28 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
स्वीकृत प्रकरणों के अनुसार, ग्राम तामामुंडा, तहसील फरसाबहार निवासी सरिता मिंज को शैलेन्द्र मिंज की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार ग्राम कंडोरा, तहसील मनोरा निवासी ब्रजनाथ राम को द्रोपदी बाई की कुएं में डूबने से मृत्यु होने पर, ग्राम अंबाला, तहसील मनोरा निवासी बिसेन कुजूर को जेवियर कुजूर की खेत के डोभरा के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर तथा ग्राम मझगांव, तहसील बगीचा निवासी डोमनिक कुजूर को विमल कुजूर की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसके अलावा ग्राम गुरुगुरी, तहसील सन्ना निवासी टिरंगो बाई को अधनु राम की नाला के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर, ग्राम पकरी कछार, तहसील कुनकुरी निवासी नंदकुमार को सागर की सर्पदंश से मृत्यु होने पर तथा ग्राम सरडीही तहसील एवं जिला जशपुर निवासी धनमन को लिखेश्वर की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

  • Related Posts

    विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु महिला मेटों का एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण आयोजित

    जशपुरनगर 17 नवम्बर 2026/  जनपद पंचायत दुलदुला के मंगल भवन में VB-G-RAM-G योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं महिलाओं की सहभागिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला मेटों का एक दिवसीय…

    Read more

    नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

      जशपुरनगर 17 नवम्बर 2026/ भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय  के अंतर्गत मेरा युवा भारत  जशपुर द्वारा भारत सरकार के 100 सप्ताह के नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान के सप्ताह…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी