जशपुरनगर 17 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विगत 16 नवंबर को जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों की जानकारी ली।
इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष इलाज के लिए आर्थिक सहायता, पेंशन, सहित अन्य व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं और मांगों को लेकर आवेदन सौंपे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
इलाज, आर्थिक सहायता और पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर नागरिकों ने सौंपे आवेदन







