Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियानरू कचरा समस्या नहीं, सही प्रबंधन से संसाधनकृविद्यार्थियों ने समझा स्वच्छता का महत्व

स्वच्छता ज्ञान यात्रा में विद्यार्थियों ने सीखा कचरा प्रबंधन का पाठ

जशपुरनगर 19 सितंबर 2026/ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान  के तहत जिले में विभिन्न स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में स्वच्छता ज्ञान यात्रा के अंतर्गत विद्यालयीन विद्यार्थियों का प्रोसेसिंग शेड एवं प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का अध्ययन भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कचरे के संग्रहण, पृथक्करण, छंटाई, पुनर्चक्रण और उचित निपटान की पूरी प्रक्रिया को नजदीक से समझा।
अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं स्रोत पर कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छता के प्रति व्यवहारिक समझ विकसित करना था। विद्यार्थियों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, कचरे के संग्रहण एवं छंटाई तथा पुनर्चक्रण योग्य प्लास्टिक के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी दी गई। प्रोसेसिंग शेड में विद्यार्थियों ने कचरे के प्राप्त होने से लेकर उसके पृथक्करण एवं आगे के प्रबंधन की प्रक्रिया का अवलोकन किया। वहीं प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में प्लास्टिक अपशिष्ट के संग्रहण, छंटाई, पुनर्चक्रण तथा उचित निपटान की प्रक्रिया से परिचित हुए।         अधिकारियों एवं स्वच्छता कर्मियों ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए कचरा समस्या नहीं, सही प्रबंधन से संसाधन है की अवधारणा को सरल तरीके से समझाया। इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग रखने, प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग को कम करने तथा स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

  • Related Posts

    सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोरबा जिले के 2034

    स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन’ हजारों विद्यार्थियों और पालकों ने दिखाई उत्साहपूर्ण सहभागिता’ कोरबा, 19 सितम्बर 2026/राज्य शासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कोरबा जिले…

    Read more

    नशामुक्त भारत अभियान के तहत मुढाली में निकली नशामुक्ति रैली

    ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक, मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने दिलाई गई शपथ कोरबा, 18 सितंबर 2026/नशामुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जिले में नशे…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल