Ro no D15139/23

Ganesh Visarjan 2026: कब और कैसे करें गणपति बप्पा विसर्जन? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि

Ganesh Visarjan 2026: 14 सितंबर से शुरू हुआ दस दिवसीय गणेश उत्सव अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. गणेश चतुर्थी से इस पावन पर्व की शुरुआत होती है और अनंत चतुर्दशी के साथ इसका समापन होता है. इस दौरान भक्त घरों और पंडालों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं. मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान गणेश की आराधना करता है, उसके जीवन के दुख-दर्द और बाधाएं दूर होती हैं तथा सुख-समृद्धि आती है.

कब होगा गणपति विसर्जन?

दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन के साथ होता है. साल 2026 में अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर, शुक्रवार को है.

अनंत चतुर्दशी 2026 तिथि और शुभ मुहूर्त

  • अनंत चतुर्दशी: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार
  • चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 24 सितंबर, रात 11:18 बजे
  • चतुर्दशी तिथि समाप्त: 25 सितंबर, रात 11:06 बजे
  • पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 5:38 बजे से रात 11:06 बजे तक
  • पूजा की अवधि: 17 घंटे 28 मिनट

गणेश विसर्जन से पहले उत्तर पूजा क्यों की जाती है?

उत्तर पूजा भगवान गणेश की विसर्जन से पहले की जाने वाली अंतिम पूजा होती है. दस दिनों तक गणपति बप्पा की पूजा, आरती और भोग लगाने के बाद विसर्जन से पहले उत्तर पूजा की जाती है. इसे बप्पा को श्रद्धा और सम्मान के साथ विदाई देने की शुरुआत माना जाता है. उत्तर पूजा के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को उनके स्थान से थोड़ा आगे खिसकाया जाता है. इसके बाद उन्हें विसर्जन के लिए ले जाया जाता है.

उत्तर पूजा की विधि

उत्तर पूजा में सबसे पहले भगवान गणेश का पंचामृत और शुद्ध जल से अभिषेक करें. इसके बाद चंदन, अक्षत, फूल, दूर्वा और सिंदूर अर्पित करें. भगवान के सामने धूप-दीप जलाएं. इसके बाद मोदक, फल या अन्य प्रसाद का भोग लगाएं. भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करें. दीपक या कपूर जलाकर आरती करें. यदि गणपति स्थापना के समय मां गौरी और कलश की स्थापना की गई है, तो उत्तर पूजा के दौरान उनका भी पूजन करें. पूजा के अंत में भगवान गणेश से पूजा में हुई किसी भी भूल के लिए क्षमा-प्रार्थना करें.

गणपति विसर्जन की विधि

उत्तर पूजा और आरती के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक विसर्जन स्थल तक ले जाएं. विसर्जन से पहले एक बार फिर गणपति बप्पा की आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें.  इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन करें. प्रतिमा से फूल-माला और ऐसी सजावटी सामग्री पहले ही अलग कर दें, जिन्हें पानी में विसर्जित नहीं किया जाना चाहिए. विसर्जन के दौरान गणपति बप्पा से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना करते हुए उन्हें विदाई दी जाती है.

  • Related Posts

    24 सितंबर को रखा जाएगा गुरु प्रदोष व्रत, यहां देखें पूजा सामग्री की लिस्ट

    Guru Pradosh Vrat 2026: गुरु प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित हिंदू धर्म का एक व्रत है. हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता…

    Read more

    आज है वामन जयंती, भगवान विष्णु ने क्यों लिया यह अवतार; जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

    Vaman Jayanti 2026: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को वामन जयंती का पर्व मनाया जाता है. इसे वामन द्वादशी भी कहा जाता है. शास्त्रों के अनुसार, इसी तिथि…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन