
अम्बिकापुर 29 सितम्बर 2026/ ‘‘सेवा ही संकल्प अभियान 2026’’ के अंतर्गत मंगलवार को स्वामी आत्मानंद स्कूल, गांधीनगर परिसर में विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के साथ ही उनके आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। विशेष सेवा शिविर में वार्ड क्रमांक 01, 02, 03, 04, 05, 07, 08 एवं 10 सहित कुल 08 वार्डों के हितग्राहियों ने उपस्थित होकर विभिन्न सेवाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में राशन कार्ड से संबंधित 03 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर नियमानुसार राशन कार्ड बनाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार व्यापार अनुज्ञप्ति से संबंधित 25 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें व्यापार अनुज्ञप्ति जारी किए जाने की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। विशेष सेवा शिविर के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करते हुए उन्हें आवश्यक शासकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।









