Ro no D15139/23

’सरगुजा संभाग के 06 जिलों के 25 प्रकरणों की जनसुनवाई, 06 प्रकरण नस्तीबद्ध’ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष की जनसुनवाई

अम्बिकापुर 29 सितम्बर 2026/  छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में तथा संभाग प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी शुक्ला की उपस्थिति में मंगलवार को सरगुजा संभाग स्तर की पहली एवं प्रदेश स्तर की 09वीं जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में संभाग के सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से संबंधित कुल 25 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें से 06 प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया गया।

जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित प्रकरणों में त्वरित सुनवाई कर उन्हें राहत एवं न्याय दिलाना रहा। सुनवाई के दौरान मानसिक प्रताड़ना से संबंधित एक प्रकरण में कलेक्टर को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं कार्यस्थल पर प्रताड़ना से जुड़े एक प्रकरण में सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग को जांच के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार घरेलू हिंसा एवं मानसिक प्रताड़ना से संबंधित अन्य प्रकरणों में संबंधित संरक्षण अधिकारियों को जांच कर आयोग के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। आयोग ने प्रकरणों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी जे.आर. प्रधान, नोडल अधिकारी एवं उप निरीक्षक श्री विजय गुप्ता, विधिक सहायता टीम तथा संरक्षण अधिकारी श्रीमती सुलेखा कश्यप (सरगुजा), श्रीमती शिखा वर्मा (जशपुर), श्रीमती वित्तबाला सिन्हा (कोरिया), श्रीमती इन्द्रकुवारी तिवारी (सूरजपुर), श्रीमती सुमित्रा सिंह (बलरामपुर) सहित सभी जिलों की सखी वन स्टॉप सेंटर की केन्द्र प्रशासिकाएं उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    ( अम्बिकापुर समाचार) सरगुजा में “जनजातीय गौरव सप्ताह” का होगा भव्य आयोजन

    18 नवंबर को राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में सजेगी जनजातीय कला और संस्कृति की छटा, होंगे विविध कार्यक्रम अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले…

    Read more

    धौरपुर-डूमरडीह मागर्रू घाटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, 150 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण  आम नागरिकों को मिली राहत, अब आवागमन हुआ सुगम और सुरक्षित

      अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/  आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप