Ro no D15139/23

सेवा सेतु शिविर में हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से किया गया लाभान्वित

*सेवा संकल्प अभियान*

 

*- हितग्राहियों को श्रम कार्ड, आवास की चाबी एवं प्रमाण पत्र वितरित*

 

*- शिविर में ग्रामीण शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से हुए रूबरू*

 

*- उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित*

 

*- सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के तहत डोंगरगांव में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर का हुआ आयोजन*

 

राजनांदगांव 01 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के तहत आज जनपद पंचायत डोंगरगांव में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत एवं नगर पालिका परिषद डोंगरगांव द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित शिविर में विकासखंड की 76 ग्राम पंचायतों सहित नगर पालिका क्षेत्र के नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि एवं हितग्राही शामिल हुए। शिविर में नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोडऩा और प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पांच नौनिहालों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा पांच वरिष्ठ नागरिकों का श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। श्रम विभाग द्वारा छह पंजीकृत हितग्राहियों को श्रम कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत स्वप्रेरणा से अपने घरों में सोलर कनेक्शन स्थापित कराने वाले चार हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत निर्धारित समय-सीमा में पक्के आवास पूर्ण करने वाले छह हितग्राहियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन बिहान दीदियों को सम्मान पत्र दिया गया। राजस्व विभाग द्वारा एक हितग्राही को स्थायी निवास प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा एक हितग्राही का आधार कार्ड अद्यतन कर वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाईयां एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पड़ौती, उपाध्यक्ष श्री मनीष कुमार साहू, जिला पंचायत सभापति श्रीमती जागृति चुन्नी यदु एवं श्री गोपाल भुआर्य, जनपद पंचायत सभापति श्रीमती जया साहू, जनपद सदस्य श्री द्वारिका दास टंडन, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री रोहित गुप्ता, तहसीलदार डोंगरगांव श्री कमल किशोर साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो, वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी श्री ओपी जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, गणमान्य नागरिक एवं हितग्राही उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार) धान की एक फसल से आगे बढ़कर वर्ष में दो से तीन फसलें ले रहे गुरुचरण मरार

       उद्यानिकी विभाग की सहायता से अपनाई ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग और उन्नत खेती कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नगौई बछेरा निवासी किसान श्री गुरुचरण मरार पहले परंपरागत…

    Read more

    अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर माय भारत यूथ वालिंटियर्स ने वृद्धजनों की सेवा कर मनाया दिवस

    कवर्धा, 1 अक्टूबर 2026। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, कवर्धा के संयुक्त तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल के मार्गदर्शन…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग